{"_id":"6664989938c0a21a98084ec8","slug":"objectionable-post-posted-on-facebook-regarding-mohali-airport-incident-sirsa-news-c-128-1-shsr1015-120850-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: मोहाली एयरपोर्ट प्रकरण को लेकर फेसबुक पर डाली आपत्तिजनक पोस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: मोहाली एयरपोर्ट प्रकरण को लेकर फेसबुक पर डाली आपत्तिजनक पोस्ट
Sat, 08 Jun 2024 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 08 Jun 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। मोहाली एयरपोर्ट घटनाक्रम को लेकर फेसबुक आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में सिरसा शहर पुलिस ने देवेंद्र कंबोज उर्फ सोनू निवासी गांव सालरपुर के खिलाफ आईटी एक्ट व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई भारतीय किसान एकता बीकेई के जिला प्रधान लखविंद्र सिंह औलख की शिकायत पर की है।
पुलिस को दी शिकायत में भारतीय किसान एकता बीकेई के प्रधान लखविंद्र सिंह औलख निवासी सिरसा ने बताया कि देवेंद्र कंबोज उर्फ सोनू की फेसबुक पर सोनू कंबोज बीजेपी के नाम से आईडी है। 7 जून को उसने मोहाली एयरपोर्ट पर हुए घटनाक्रम को लेकर हमारी बहन बेटियाें के खिलाफ गलत पोस्ट जारी की है। यह पोस्ट बेहद आपत्तिजनक व भड़काऊ है, जिससे हमारी भावनाएं आहत हुई हैं और आमजन में भारी रोष है। उन्होंने बताया कि इसे पहले भी इसी आईडी से उक्त व्यक्ति ने सितंबर 2021 में किसान आंदोलन के खिलाफ गलत पोस्ट डाली थी। देवेंद्र कंबोज बार-बार ऐसी भड़काऊ पोस्ट डालकर किसानों व महिलाओं के खिलाफ जहर उगल रहा है। इसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। सिरसा शहर पुलिस ने इस मामले में देवेंद्र कंबोज के खिलाफ केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।