फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   NP chairmen looses his powers

नपा चेयरमैन छाबड़ा की शक्तियां छीनी

Sun, 09 Mar 2014 11:05 PM IST
सिरसा।
सिरसा। Updated Sun, 09 Mar 2014 11:05 PM IST
विज्ञापन
डबवाली (सिरसा)। शहरी स्थानीय निकाय विभाग के डबवाली में नगर परिषद बनाने की नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही नगरपालिका चेयरमैन टेकचंद छाबड़ा से शक्तियां छीन ली गई हैं। उनकी जगह प्रशासक की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए गए हैं। अब यहां पर चुनाव के बाद अनुसूचित जाति के पुरुष उम्मीदवार के लिए यह पद आरक्षित कर दिया गया है।
विज्ञापन


जनसंख्या बढ़ी, दो वार्ड और बनेंगे

नगरपालिका डबवाली के तहत वार्डों की संख्या 19 थी। शहर डबवाली की आबादी बढ़कर 50380 हो गई है। आबादी के अनुसार वार्डों की संख्या में भी इजाफा हो गया है। वार्ड नंबर सात और 17 के दो-दो भाग कर दिए गए हैं। अब वार्ड 19 की अपेक्षा 21 हो गए हैं।
विज्ञापन

शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने चार मार्च 2014 को डबवाली नगरपालिका को नगर परिषद बनाने की नोटिफिकेशन जारी कर दी है। साथ में नप का अध्यक्ष अनुसूचित जाति के पुरुष के लिए रिजर्व कर दिया है। अब प्रदेश में नगर परिषदों की संख्या 14 से बढ़कर 18 हो गई है, जबकि प्रदेश में 51 नगरपालिकाएं हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के बाद चुनेंगे लोकल पंचायत
एमई जयवीर डुडी ने बताया कि नगरपालिका में पत्र आ चुका है। सरकार ने नपा चेयरमैन टेकचंद छाबड़ा की शक्तियां समाप्त कर दी हैं। उनके स्थान पर उपमंडलाधीश सतीश कुमार को प्रशासक नियुक्त किया है। छह मार्च को वार्ड बंदी के लिए बैठक कॉल की गई थी, लेकिन चुनाव आचार संहिता के कारण बैठक स्थगित कर दी गई है। अब आचार संहिता के बाद ही बैठक कॉल करके वार्ड बंदी की जाएगी।


20 मार्च को समाप्त हो रहा था कार्यकाल
नगरपालिका डबवाली के चुनाव 30 दिसंबर 2008 को हुए थे, जिसमें से 10 कांग्रेस समर्थित थे और नौ इनेलो समर्थित पार्षद बने थे। 20 मार्च 2009 को सदस्यों ने पदभार ग्रहण किया था। सदन ने 20 मार्च 2014 तक कार्य करना था। इससे पूर्व ही सरकार ने अध्यक्ष की शक्तियां समाप्त कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed