फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   now you have to pay more to cross the toll

अब टोल पार करने के लिए पांच से 15 रुपये तक करना होगा अधिक भुगतान

Sat, 18 Apr 2020 10:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
now you have to pay more to cross the toll
टोल प्लाज खुईयां मल्लकाना, फाइल फोटो। - फोटो : Sirsa
जिले के दो टोल को पार करने के लिए अब लोगों को चार पहिया वाहन का पांच रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा। 19 अप्रैल शनिवार रात 12 बजे के बाद पिछली 26 मार्च से बंद पड़े टोल अब एक्टिव हो जाएंगे। सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने कोरोना संक्रमण के कारण 26 मार्च से टोल क्रॉस चार्ज न लेने के आदेश जारी किए थे। लेकिन शनिवार रात 12 बजे के बाद टोल प्लाजा एक्टिवेट हो जाएंगे। शनिवार रात 12 बजे के बाद टोल क्रॉस करने वाले चालक को नए टोल रेट के अनुसार भुगतान करना होगा। एक्सल के आधार पर दरें पांच से लेकर 15 रुपये तक बढ़ी हैं। जिले में नेशनल हाइवे नंबर नौ पर दो टोल हैं, एक टोल डबवाली क्षेत्र में खुईयां नेपालपुर और दूसरा टोल डिंग के पास भावदीन के पास है।
विज्ञापन

सड़क एवं परिवहन मंत्रालय द्वारा एक अप्रैल से नए टोल चार्ज लागू होने थे। लेकिन लॉकडाउन के चलते सभी टोल प्लाजा को बंद कर दिया गया था। मंत्रालय द्वारा 20 अप्रैल को फिर टोल प्लाजा को एक्टिव कर टोल क्रॉस करने के नए चार्ज वसूूलने शुरू कर दिए जाएंगे। कार चालकों को अब पहले से पांच रुपये अतिरिक्त चार्ज का भुगतान करना होगा। नए टोल चार्ज लागू होने के कारण एक्सल के आधार पर चालकों को टोल क्रॉस के लिए पांच से 15 रुपये का अधिक भुगतान करना होगा। टोल क्रॉस करने के लिए एक-एक लाइन अप एंड डाउन के लिए रखा गया है। इन लाइनों में नए टोल चार्ज के अनुसार कैश से भुगतान किया जाएगा। टोल एक्टिव होने से पहले टोल पर बने बूूथों को सैनिटाइज किया जाएगा। ताकि टोल कर्मचारियों में किसी भी प्रकार का संक्रमण न फैले।
विज्ञापन

बता दें कि 24 मार्च को हुए लॉकडाउन के निर्देशों के बाद सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए 26 मार्च को टोल प्लाजा को निशुल्क कर दिया गया था। लॉकडाउन के शुरूआती दिनों में प्रशासन ने केवल एंबुलेंस और सरकारी आज्ञा प्राप्त वाहनों को सड़क पर उतरने की अनुमति थी। प्रशासन ने 11 अप्रैल से किसानों और खराद की दुकानों को काम करने की अनुमति दे दी थी। जिसके बाद सड़कों पर वाहनों की संख्या काफी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
वाहन पुराने रेट नए रेट
1. कार, जीप व हल्के मोटर वाहन 50 55
2. हल्के वाणिज्यिक व माल वाहन 80 85
3. ट्रक, बस 170 180
4. तीन एक्सल वाहन 185 195
5. चार से छह एक्सल वाहन 270 280
6. सात या अधिक एक्सल वाहन 325 340
टोल प्लाजा को एक्टिव कर नए टोल रेट के आधार पर टोल क्रॉस चार्ज लिए जाएंगे। शनिवार रात 12 बजे से टोल एक्टिव हो जाएंगे।
- सागर जसपाल लोगानी, टोल मैनेजर खुईयां मल्लकाना टोल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed