फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Nine students got selected in Bangalore based company

Sirsa News: नौ विद्यार्थियों का बंगलूरू की कंपनी में चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Nine students got selected in Bangalore based company
जेसीडी मेमोरियल इंजीनियरिंग कॉलेज के चयनित विद्या​र्थियों के साथ प्रबंधन।
सिरसा। जेसीडी मेमोरियल इंजीनियरिंग कॉलेज के कंप्यूटर साइंस विभाग के अंतिम वर्ष के नौ छात्रों का बेंगलुरु आधारित कंपनी क्यू स्पाइडर्स प्राइवेट लिमिटेड में विभिन्न पदों पर चयन किया गया है। इस अवसर पर जेसीडी विद्यापीठ के महानिदेशक डॉ. जयप्रकाश व संस्थान के प्राचार्य डॉक्टर वरिंदर सिंह को बधाई दी।
विज्ञापन


छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए डॉ. जयप्रकाश ने कहा कि जिस प्रकार उन्होंने संस्थान में अपने चार वर्षो के शैक्षणिक जीवन में बेहतरीन प्रतिभा का प्रदर्शन किया है ऐसा ही प्रदर्शन अपने कार्यस्थल पर भी रखें। इन छात्रों में करण सिंह ने चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय की ओर से घोषित परिणामों से सातवें सेमेस्टर में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त करके विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन


इसके साथ ही तरुणा बंसल ने पांचवां और दलवीर सिंह ने 10वां स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने छात्रों की इस कामयाबी के लिए संस्थान के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट इंचार्ज डॉ. दिनेश कुमार के प्रयासों की सराहना की और कंप्यूटर विभाग के अध्यक्ष कृष्ण कुमार को भी बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट इंचार्ज डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि संस्थान के कंप्यूटर साइंस विभाग के नौ छात्रों का बेंगलुरु की क्यू -स्पाइडर्स कैंपस कनेक्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में डाटा एनालिस्ट, सॉफ्टवेयर डेवलपर एवं सॉफ्टवेयर टेस्टिंग इंजीनियर के पद पर चयन हुआ है। इस कंपनी ने तीन चरणों में छात्रों का आंकलन किया।


इसमें एप्टीट्यूड टेस्ट ग्रुप, डिस्कशन एवं साक्षात्कार शामिल थे। तीनों चरणों में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर संस्थान के 9 छात्रों का कंपनी के विभिन्न पदों पर चयन किया गया है। इन छात्रों में पलक ठाकुर, मुनीष कुमार, करण सिंह, दलवीर सिंह, मौर्य राहुल, तरुणा बंसल, प्रशांत सहगल, पूरब सिंगला एवं मनप्रीत कौर शामिल हैं। इन छात्रों को कंपनी के गुरुग्राम शाखा में 5.5 लाख से 9.5 लाख तक के पैकेज के लिए चयन किया गया है। इंजीनियरिंग कॉलेज के सभी स्टाफ सदस्य एवं छात्र इस अवसर पर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed