फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Night shelters are out of reach, passengers are being forced to chill in cold nights

Sirsa News: रैन बसेरे हुए पहुंच से दूर, मुसाफिर ठंडी रातों में ठिठुरने काे हो रहे मजबूर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Night shelters are out of reach, passengers are being forced to chill in cold nights
रैन बसेरे में तैनात कर्मचारी व्यवस्था सुधारते हुए । संवाद - फोटो : Sirsa
सिरसा। ठंड में मुसाफिरों की सुविधा के लिए प्रशासन की ओर से रैन बसेरे की व्यवस्था की गई है। रैन बसेरा में करीब 50 मुसाफिर अपनी रात गुजार सकते हैं, लेकिन यह सुविधा मुसाफिरों की पहुंच से दूर है। बस अड्डा और रेलवे स्टेशन से रैन बसेरे की दूरी डेढ़ किलोमीटर है और रात में यहां आने जाने के लिए विशेष वाहनों की कोई व्यवस्था नहीं हैं। ऐसे में मुश्किल से तीन से चार मुसाफिर ही रैन बसेरे में पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन

रात के समय न्यूनतम तापमान अब 9 डिग्री तक पहुंच रहा है। सर्द रातों में मुसाफिरों को ठहराने के लिए प्रशासन ने सुभाष बस्ती स्थित डीसी पार्क के साथ रैन बसेरा बनाया है। इसकी दूरी बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन से डेढ़ किलोमीटर से भी अधिक है। ऐसे में शहर के दूसरे छोर में बनाया गया रैन बसेरा मुसाफिरों के लिए काम नहीं आ रहा। रैन बसेरा में करीब 20 और 30 गद्दे व रजाई की व्यवस्था की गई है। लेकिन हर रोज रात को यहां पर तीन से चार मुसाफिर ही ठहरने के लिए पहुंच रहे हैं। रैन बसेरा की जानकारी न होने के कारण लोगों को निजी होटल, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर ही रात गुजारनी पड़ती है।
विज्ञापन

ऑटो चालक भी 100 से 150 रुपये तक मांग रहे किराया
बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन से रैन बसेरा तक ले जाने के लिए ऑटो चालक मुसाफिरों से 100 से 150 रुपये किराए की मांग करते हैं। इसके अलावा अधिक जानकारी न होने के कारण भी मुसाफिरों को ठंड में ही रात गुजरनी पड़ती है। इससे पहले प्रशासन और रोडवेज की ओर से कंडम बसों को अस्थायी तौर पर रैन बसेरा में बदल दिया जाता था। इस वर्ष अभी तक प्रशासन की ओर से कोई भी व्यवस्था नहीं की गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैन बसेरा में मुसाफिरों के लिए यह है व्यवस्था
सुभाष बस्ती में बने रैन बसेरा में 50 लोगों के ठहरने की व्यवस्था है। यहां प्रशासन ने एक कर्मचारी को स्थायी तौर पर नियुक्त किया है। रैन बसेरा में मुसाफिरों के गर्म पानी, पीने के पानी, बिजली सहित अन्य सुविधा भी मुहैया करवाई गई है। यहां पर तीन से चार कमरे बने हैं। इनमें बेड, गद्दे और रजाई की व्यवस्था की गई है।
नौ डिग्री तक पहुंचा न्यूनतम तापमान
बीते दो सप्ताह से लगातार रात को तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। न्यूनतम तापमान नौ डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री तक पहुंच रहा है। रात के समय ठंडी हवा चलने के कारण मुसाफिरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सिरसा बस स्टैंड से रात के समय दूसरे जिले के लिए किसी भी बस की व्यवस्था नहीं है। रेलवे स्टेशन से भी रात के समय ट्रेनों की सुविधा नहीं है। इसके कारण यात्रियों को रातभर ठंड में ही बैठकर ही ठिठुरना पड़ता है।

वर्जन
मुसाफिरों के लिए रैन बसेरा शुरू कर दिया गया है। रैन बसेरा में एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है। मुसाफिरों को लाने व ले जाने के संबंधित विशेष वाहन की सुविधा के संबंध में उच्च अधिकारियों से बातचीत की जाएगी। - संदीप मलिक, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद सिरसा।

रात्रि के समय रेलवे स्टेशन पर विश्राम करती महिला यात्री। संवाद

रात्रि के समय रेलवे स्टेशन पर विश्राम करती महिला यात्री। संवाद- फोटो : Sirsa

सुभाष बस्ती में बनाया गया रैन बसेरा ।  संवाद

सुभाष बस्ती में बनाया गया रैन बसेरा । संवाद- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed