फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   New street light installed on the road connected to MLA's house

Sirsa News: विधायक के घर से जुड़ी सड़क पर लगाई नई स्ट्रीट लाइट

Sat, 08 Jun 2024 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 08 Jun 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
New street light installed on the road connected to MLA's house
सिरसा। शहर में स्ट्रीट लाइट के लिए भले ही विवाद बने रहते हों लेकिन पिछले कुछ समय से शहर में सौंदर्यीकरण का कार्य शांतिपूर्वक चल रहा है। हिसार बाईपास से लेकर बस स्टैंड के बाद सांगवान चौक से रानियां चुंगी तक आधुनिक स्ट्रीट लाइट लगाईं गईं हैं। इनसे रात के समय शहर की अलग ही आभा बनती है। ऐसे में अब शेष दो सड़कों पर भी आधुनिक स्ट्रीट लाइट लगवाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। यह कार्य आचार संहिता के कारण अटका था। शहर में नये पोल लगाने के बाद शुक्रवार को ठेकेदार के कर्मचारी पुराने पोल उतारते नजर आए।
विज्ञापन

सड़कों से हटाई गई स्ट्रीट लाइट के पोल को पुराने नगर परिषद कार्यालय में रखवाया जा रहा है। वहां नगर परिषद ने अपना स्टोर बनाया है। ताकि इन पोल के लिए भविष्य में कोई विवाद न हो। हालांकि इन पोल से स्ट्रीट लाइट पहले ही उतार ली गई थी और नगर परिषद की लाइट शाखा को सुपुर्द कर दी गई थी।
विज्ञापन


130 नई स्ट्रीट लाइट और पोल लगाए गए

अधिकारियों के अनुसार सागवान चौक से लेकर रानियां चुंगी तक 130 आधुनिक स्ट्रीट लाइट लगाई गई है। इन लाइट के लिए करीब ढाई करोड़ रुपये का टेंडर लगाया था। इनमें से दो मार्गों का काम पूरा हो चुका है जबकि बस स्टैंड से बरनाला रोड और आंबेडकर चौक से हवाईअड्डे तक नई स्ट्रीट लाइट लगाने की अनुमति का इंतजार है। नगर परिषद के अधिकारियों ने चुनावों से पहले दो से ढाई करोड़ रुपये के कई निविदा बनाकर एसई करनाल को भेज दिए गए थे लेकिन आचार संहिता के कारण इन्हें अनुमति नहीं मिल सकी थी। आचार संहिता हटने के बाद अब अनुमति मिलने की उम्मीद है। यह कार्य जल्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





शहर के सौंदर्यीकरण का कार्य जारी है। स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए निविदा प्रक्रिया प्रस्तावित है लेकिन आचार संहिता के कारण पहले अनुमति नहीं मिल सकी थी। अब अनुमति मिल जाएगी। टेंडर लगाकर आगामी कार्य किया जाएगा। - प्रवीण शर्मा, जेई, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed