फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   new pipeline plan will be made in anaj mandi

Sirsa News: मंडी में अब नए सिरे से बनेगी लाइन बिछाने की रूपरेखा

Wed, 03 Jun 2026 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 03 Jun 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
new pipeline plan will be made in anaj mandi
- आढ़ती एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से आदमपुर में की मुलाकात, सीएम ने दिया समाधान का आश्वासन
विज्ञापन


फोटो - 33
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। अनाजमंडी परिसर में लाइन बिछाने के कार्य को लेकर उठे विवाद के बाद अब नगर परिषद और मार्केटिंग बोर्ड ने नई रणनीति तैयार करने का निर्णय लिया है। आढ़तियों के विरोध और उनकी आपत्तियों को देखते हुए संबंधित विभागों ने पूरे मामले पर पुनर्विचार शुरू कर दिया है। वहीं, बुधवार को आढ़ती एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर आदमपुर में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की और अपना मांगपत्र सौंपा।

मंडी में लाइन बिछाने का कार्य गेट नंबर तीन की ओर से शुरू किया जाना प्रस्तावित था। इस योजना पर आढ़तियों ने कड़ा विरोध जताया था। उनका कहना था कि इस मार्ग से निर्माण कार्य होने पर मंडी में आने-जाने वाले वाहनों की आवाजाही प्रभावित होगी। इससे व्यापारिक गतिविधियों पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। इसी मुद्दे को लेकर आढ़ती प्रतिनिधियों ने उपायुक्त से मुलाकात कर अपनी चिंताओं से अवगत कराया था और वैकल्पिक मार्ग से कार्य कराने की मांग रखी थी।
विज्ञापन


आढ़तियों की आपत्तियों के बाद प्रशासन ने स्थिति का आंकलन किया। फिलहाल गेट नंबर तीन को बंद कर दिया गया है ताकि ठेकेदार प्रस्तावित मार्ग से लाइन बिछाने का कार्य शुरू न कर सके। अधिकारियों का कहना है कि सभी पक्षों से चर्चा के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दी आढ़ती एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल प्रधान प्रेम बजाज की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिला। मंडी प्रधान प्रेम बजाज ने मुख्यमंत्री को व्यापारियों, किसानों और मजदूरों को आ रही विभिन्न व्यावहारिक समस्याओं से अवगत करवाया। प्रधान प्रेम बजाज ने मुख्यमंत्री को बताया कि अगर यह पाइप लाइन मंडी के अंदर से डाली जाएगी तो इससे व्यापरियों और किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

कोट्स
इस मामले में अभी ठेकेदार को काम शुरू न करने के आदेश दिए हैं। काम रुकवा दिया गया है। एक्सईएन व उच्चाधिकारियों के आदेशों के अनुसार ही आगे काम शुरू किया जाएगा।
-दीपक जेई, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed