{"_id":"69540fb886b35db10d0e3686","slug":"new-executive-committee-of-jatt-bhaichara-welfare-association-formed-sirsa-news-c-128-1-sir1002-150387-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: जट्ट भाईचारा वेलफेयर एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: जट्ट भाईचारा वेलफेयर एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित
विज्ञापन
सिरसा।जट्ट भाईचारा वेलफेयर एसोसिएशन की नवनियुक्त कार्यकारिणी सदस्य। एसोसिएशन
सिरसा। जट्ट भाईचारा वेलफेयर एसोसिएशन की निजी होटल में बैठक आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधान हरदेव सिंह भुल्लर ने की, जिसमें सर्वसम्मति से सरदार बलविंदर सिंह औलख को प्रधान, रारदार धर्मेंद्र सिंह ढिल्लों को सचिव व मास्टर मुख्तार सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। प्रधान हरदेव सिंह भुल्लर ने जट्ट भाईचारा के सभी मेंबरों करते हुई कहा कि सभी ने उनके कार्यकाल में भरपूर सहयोग दिया है।
उन्होंने जट्ट भाईचारा की नई बनी टीम को बधाई देते हुए कहा कि वाहेगुरु हमारे भाईचारे को अपने समाज के कार्यों के लिए शक्ति, एकता व आपस में प्यार बक्शे, ताकि हम अपने समाज के लिए आगे बढ़कर कार्य करते रहें। कोषाध्यक्ष बलबीर सिंह भिंडर ने पिछले 2 सालों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।
सचिव बच्चन सिंह ढींडसा ने पिछले 2 सालों में किए गए कार्यों के बारे में बताते हुए कहा कि भाईचारा के सभी सदस्यों के सहयोग से हर छमाही को घर दी सब्जी घर दा दूध स्लोगन के तहत गुरुद्वारा चिल्ला साहिब में अमावस्या पर सब्जियों के बीज बांटे गए। मेडिकल चेकअप कैंप, खून दान कैंप, भाईचारा के मेंबर स्वर्गीय जीत सिंह थिराजिया की याद में गुरुद्वारा चिल्ला साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब करवाए गए।
विज्ञापन
अलग-अलग क्षेत्रों में उपलब्धियां प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा अनेक कार्य भाईचारा की टीम ने किए। सभी मेंबरों ने हरदेव सिंह भुल्लर की अध्यक्षता में पिछले दो सालों में किए कार्यों की प्रशंसा की। नए चुने गए प्रधान बलविंदर सिंह औलख ने सभी सदस्यों का धन्यवाद किया। नए चुने गए सचिन धर्मेंद्र सिंह ढिल्लों व कोषाध्यक्ष मास्टर मुख्तार सिंह ने उनको दी गई जिम्मेदारी के लिए सभी सदस्यों का धन्यवाद किया। इस मौके पर हरदीप सिंह सरकारिया, संत प्रकाश सिंह, लखविंदर सिंह औलख, भूपेंद्र सिंह पन्नीवालिया, नवी सरकारिया, सुखजिंदर सिंह सिद्धू, जगदीप सिंह गिल आदि मौजूद रहे।