फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Neither data received nor OTP

Sirsa News: न डाटा मिला, न ओटीपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
Neither data received nor OTP
सिरसा। शिक्षा निदेशालय ने नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप (एनएमएमएस) के लाभार्थी विद्यार्थियों की ई-केवाईसी करने के निर्देश जारी किए हैं। लेकिन ओटीपी के जरिए आधार से विद्यार्थियों का सत्यापन करवाना शिक्षकों के लिए मुसीबत बना है, क्योंकि डाटा मिस मैच होने के कारण एनएमएमएस के विद्यार्थियों की ई-केवाईसी नहीं हो पा रही है। इसलिए निदेशालय ने 31 दिसंबर तक इसकी तारीख बढ़ा दी है।
विज्ञापन

पात्र विद्यार्थियों को चार साल तक एनएमएमएस देय है। इसके लिए शिक्षा विभाग को विद्यार्थियों की पूरी डिटेल और उनका बैंक खाता नंबर नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (एनएसपी) पर डालना होता है। इस लिए निदेशालय ने
विज्ञापन

एनएसपी को आधार और पीपीपी से लिंक करने के निर्देश दिए हैं। इस कारण विद्यार्थियों का डाटा समय पर अपडेट नहीं हो पा रहा है। समय पर काम न होने के कारण निदेशालय ने तारीख बढ़ा दी है। अब सभी स्कूलों में एनएमएमएस के विद्यार्थियों का डाटा अपडेट 30 दिसंबर तक करना है जबकि पहले यह काम 30 नवंबर तक करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार कई स्कूल संचालक अपने विद्यार्थियों के रजिस्ट्रेशन में देरी कर रहे हैं। कुछ शिक्षक अंतिम तारीख का इंतजार करते हैं। अगर सभी शिक्षक समय पर रजिस्ट्रेशन कर दें तो पहले पता चलने पर समस्या जल्दी सुलझा ली जाएगी।
---------------------

शिक्षकों को इन समस्याओं का करना पड़ रहा सामना
विद्यार्थियों की ई-केवाईसी करने के दौरान कई समस्याएं आ रहीं हैं। किसी विद्यार्थी के नाम की वर्तनी गलत है तो किसी के पिता के नाम की। सरनेम तक गलत है। वहीं, अभिभावकों के फोन नंबरों पर ओटीपी का न जाना भी बड़ी समस्या है।
---------------
हर साल विद्यार्थियों का किया जाता है रजिस्ट्रेशन
एनएमएमएस छात्रवृत्ति विद्यार्थियों को चार साल तक मिलती है। इसलिए हर साल विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन किया जाता है। परीक्षा पास करने के बाद पहले साल सभी विद्यार्थियों का एनएसपी पर रजिस्ट्रेशन किया जाता है। बाकी तीन साल तक हर साल विद्यार्थियों का नवीनीकरण होता है। इस साल नए रजिस्ट्रेशन 93 हो चुके हैं जबकि 46 रजिस्ट्रेशन करने बाकी हैं। पुराने लाभार्थियों में से 240 का नवीनीकरण हो चुका है जबकि 84 का पंजीकरण और होना है।

-------------------
एनएसपी पर विद्यार्थियों के रजिस्ट्रेशन और नवीनीकरण की अंतिम तारीख को बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दिया गया है। इस बार एनएमएमएस के विद्यार्थियों की ई-केवाईसी के निर्देश जारी किए गए हैं, जिसमें कुछ समस्या आ रही है। - हरीश चावला, नोडल अधिकारी, एनएमएमएस सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed