{"_id":"68867077c968d68e5b09e88c","slug":"neighbor-killed-a-person-with-bricks-in-panniwala-morika-sirsa-news-c-128-1-svns1027-141518-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: पन्नीवाला मोरिका में पड़ोसी ने ईंटों से की व्यक्ति की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: पन्नीवाला मोरिका में पड़ोसी ने ईंटों से की व्यक्ति की हत्या
विज्ञापन
डबवाली। गांव पन्नीवाला मोरिका में शनिवार देर रात दो पड़ोसियों के बीच हुए झगड़े में बूटा सिंह (45) की निर्मम हत्या कर दी गई। घटना के पीछे की वजह पुरानी दीवार के लिए चला आ रहा विवाद बताया जा रहा है। आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल, शनिवार देर रात बूटा सिंह और उसका पड़ोसी संदीप सिंह किसी बात के लिए गली में आ गए और एक-दूसरे को गालियां देने लगे।
पहले भी दोनों के बीच दीवार के लिए कहासुनी हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि दोनों ने शराब पी रखी थी। झगड़े ने विकराल रूप तब लिया जब संदीप ने गुस्से में आकर बूटा सिंह को जमीन पर पटक दिया और उसके ऊपर बैठकर सिर, आंख, छाती और हाथों पर ईंटों से ताबड़तोड़ वार कर दिए। जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते, तब तक संदीप बूटा सिंह को मौत के घाट उतार चुका था।
इस वारदात से कुछ मिनट पहले बूटा सिंह के भाई गुरजीत सिंह और संदीप के भाई कुलदीप सिंह ने पुलिस को फोन कर सूचना दी थी, लेकिन पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही वारदात हो चुकी थी। मृतक बूटा सिंह गांव में अकेला रहता था और मजदूरी करता था। उसकी पत्नी लगभग 10-15 साल पहले उसे छोड़कर मायके चली गई थी।
विज्ञापन
मृतक बूटा सिंह का भाई गुरजीत सिंह पंजाब के भगतापाई में आरएमपी डॉक्टर है, जिसे घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर डबवाली के नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। गांव के सरपंच प्रतिनिधि इकबाल सिंह ने बताया कि लगभग 20-25 दिन पहले भारी बारिश के कारण बूटा सिंह के घर और संदीप के घर के बीच की करीब 20 फीट लंबी दीवार गिर गई थी।
यह दीवार बूटा सिंह की थी, लेकिन दीवार गिराने के आरोप संदीप पर लगे। इसी बात के चलते दोनों के बीच तनाव बना हुआ था। उन्होंने बताया कि घटना से कुछ दिन पहले भी दोनों में कहासुनी और झगड़ा हो चुका था। शनिवार शाम को भी एक बार दोनों में बहस हुई, जिसे गांव के लोग समझा-बुझाकर शांत करवा चुके थे। रात में दोनों के बीच विवाद फिर भड़क उठ गया।
आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर किया गिरफ्तार : थाना प्रभारी
इस संबंध में सदर थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया था और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डबवाली के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया था। रविवार को मृतक बूटा सिंह के भाई गुरजीत सिंह के बयानों पर आरोपी संदीप के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और शव का पोस्टमॉर्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है।