फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Negligence: The gate could not be closed due to jam, the train could leave 12 minutes late

लापरवाही : जाम के कारण बंद नहीं हो सका फाटक, 12 मिनट देरी से रवाना हो सकी ट्रेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 12:53 AM IST
विज्ञापन
Negligence: The gate could not be closed due to jam, the train could leave 12 minutes late
ट्रेन आने के दौरान फाटक में फसा स्कूटी का हैंडल - फोटो : Sirsa
सिरसा। सिरसा रेलवे स्टेशन से बुधवार को ट्रेन 12 मिनट देरी से रवाना हुई। इसका कारण फाटक पर जाम रहा। ऐसे में यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बुधवार को फाटक बंद होने के बावजूद वहां से वाहन निकालते रहे। इसके चलते सिरसा से चलकर वाया हिसार से लुधियाना जाने वाली पैसेंजर ट्रेन अपने गंतव्य पर पहुंचने के लिए 12 मिनट देरी से चली।
विज्ञापन

सिरसा से चलकर लुधियाना जाने वाली पैंसेजर ट्रेन का समय 11:40 बजे का है। रेलवे फाटक पर वाहनों की लंबी कतार को देखते हुए गेटमैन ने ट्रेन के चलने से करीब 15 मिनट पहले फाटक खोल दिया, ताकि वाहन निकल सके। गेटमैन ने जैसे ही फाटक खोला वाहनों की संख्या ज्यादा होने के कारण फाटक के बीच में जाम लग गया। ट्रेन के चलने का समय हो चुका था व गेटमैन बार-बार लोगों को रुकने का आग्रह करता रहा। ट्रेन को लेट होता देख गेटमैन ने एक तरफ का फाटक बंद कर दिया, जिस कारण फाटक के बीच में लाइनों के ऊपर जाम लग गया। करीब आधा घंटे तक वाहनों का जाम रेलवे फाटक पर लगा रहा। ट्रेन समय निकलने के बावजूद स्टेशन पर खड़ी रही। इसके बाद कुछ जागरूक लोगों ने जाम में फंसे वाहनों को हटवाया और फाटक बंद करवाया। इसके बाद ट्रेन 12 मिनट देरी से रवाना हो सकी।
विज्ञापन

ओवरब्रिज बने हो मिले जाम से मुक्ति
रेलवे फाटक बंद होने के बाद भी दोपहिया वाहन चालक जल्दबाजी दिखाते हुए बंद पड़े रेलवे फाटक के नीचे से वाहन निकालते हैं। जिस कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है और लोगों की लापरवाही अपने साथ दूसरों के लिए भी खतरा पैदा कर सकती है। हालांकि रेलवे ने बंद फाटक के नीचे से वाहन निकालने वालों पर जुर्माने का प्रावधान है। नियम ताक पर रखकर लोग जान जोखिम में डालते हैं, जिस कारण कभी भी दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। शहर में चतरगढ़ पट्टी व पुरानी कचहरी रोड पर रेलवे फाटक हैं। इसके अलावा बस स्टैंड के नजदीक हिसार रोड पर ओवरब्रिज बना हुआ है। शहर में दोनों रेलवे फाटक कई बार बंद होने के कारण वाहनों की लंबी लाइनें लग जाती है। जाम से मुक्ति के लिए यहां ओवरब्रिज बनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे दिन में करीब तीन घंटे बंद रहते हैं फाटक
सिरसा रेलवे स्टेशन से पैंसेजर व मालगाड़ी सहित रोजाना 30 ट्रेनों की आवाजाही रहती है। इसके चलते पूरा दिन में करीब 3 घंटे तक रेलवे फाटक बंद रहता है। सिरसा रेलवे स्टेशन से रोजाना 14 ट्रेनें रोजाना निकलती हैं और 8 से 10 मालगाड़ी व छह ट्रेन ऐसी हैं जो सप्ताह में एक बार चलती हैं। फाटक बंद होने पर आधे घंटे तक लोगों को इंतजार करना पड़ता है।

ट्रेन आने से 10 मिनट पहले फाटक को बंद किया जाता है, ताकि कोई दुर्घटना ना हो। इस बारे में लोगों जागरूकता की कमी है। रेलवे फाटक बंद होने के बाद उसके नीचे से वाहन निकालना गैरकानूनी है। रोजाना करीब 30 गाड़ियां यहां से गुजरती है, जिस कारण पूरे दिन में करीब 3 घंटे तक रेलवे फाटक बंद रहता है। - नरेंद्र कुमार, स्टेशन अधीक्षक, सिरसा

  जिन्हें जल्दी थी, वही बुरे फंसे बेचारे... कल्पना कीजिए कोई रेलवे फाटक के बीचों-बीच वाहनों के साथ फं

जिन्हें जल्दी थी, वही बुरे फंसे बेचारे... कल्पना कीजिए कोई रेलवे फाटक के बीचों-बीच वाहनों के साथ फं- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed