फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   CM Saini said we will now focus on Punjab; the people there are fed up with AAP and Congress.

सीएम सैनी बोले- अब पंजाब की ओर करेंगे फोकस, आप व कांग्रेस से तंग आ चुकी है जनता

Sat, 12 Sep 2026 08:36 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Published by: मयूर शर्मा Updated Sat, 12 Sep 2026 08:36 PM IST
सार

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि अब वह पंजाब की ओर भी अपना फोकस करने जा रहे हैं, क्योंकि वहां बन रहे राजनीतिक और सामाजिक हालात को देखते हुए इसकी जरूरत महसूस हो रही है।

विज्ञापन
CM Saini said we will now focus on Punjab; the people there are fed up with AAP and Congress.
मीडिया से बातचीत करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि अब वह पंजाब की ओर भी अपना फोकस करने जा रहे हैं, क्योंकि वहां बन रहे राजनीतिक और सामाजिक हालात को देखते हुए इसकी जरूरत महसूस हो रही है। सिरसा दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस व आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों दलों ने पंजाब की जनता से बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन सत्ता में आने के बाद जनता की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे।
विज्ञापन


कांग्रेस-आप पर सीएम सैनी ने साधा निशाना

सीएम सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने अच्छी-अच्छी बातें कहकर पंजाब के लोगों से वोट लिए, लेकिन बाद में उनका शोषण किया। यही कारण रहा कि पंजाब की जनता ने कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर दिया। इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने लोगों को झूठे सपने दिखाए और खुद को कट्टर ईमानदार बताते हुए पंजाब के विकास का भरोसा दिलाया। अब आम आदमी पार्टी की सरकार से भी अब पंजाब की जनता तंग आ चुकी है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब में नशे की समस्या को लेकर भी आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री ने राज्य से नशा खत्म करने का वादा किया था, लेकिन मौजूदा हालात सभी के सामने हैं। आप सरकार अपने वादों पर खरी नहीं उतरी। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति विश्वास बढ़ रहा है और आने वाले समय में पीएम मोदी के नेतृत्व में पंजाब में भाजपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम सैनी का तंज- अभी तो बादल अपने यहां बरस ले

पंजाब विधानसभा चुनाव में भाजपा के अकाली दल बादल के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ने संबंधी सवाल पर मुख्यमंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा कि अभी तो बादल अपने यहां बरस ले, वहीं ठीक है।
कांग्रेस में नेता एक-दूसरे की टांग खींच रहे हैं,भाजपा में ऐसा नहीं

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा कांग्रेस के सभी पद छोड़ने की पेशकश से जुड़े सवाल पर सैनी ने कहा कि कांग्रेस के भीतर आपसी मंथन के बजाय द्वेष चल रहा है। वहां नेता एक-दूसरे की टांग खींच रहे हैं, कोई एक-दूसरे को देखकर राजी नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा में इस तरह की स्थिति नहीं है।


मोदी के नेतृत्व की दुनिया में हो रही सराहना- सीएम सैनी

ब्रिक्स की मेजबानी भारत को मिलने पर मुख्यमंत्री सैनी ने इसे देश के लिए गर्व की बात बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार नए आयाम स्थापित कर रहा है, विश्वभर में भारत के नेतृत्व की सराहना हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed