{"_id":"672d15f4a1d011c70b0e43e4","slug":"national-cancer-awareness-day-celebrated-in-sirsa-sirsa-news-c-128-1-slko1008-128219-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सिरसा में मनाया राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सिरसा में मनाया राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस
Fri, 08 Nov 2024 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 08 Nov 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
सिरसा के नागरिक अस्पताल में रंगोली बनातीं स्टाफ नर्स।
सिरसा। स्वास्थ्य विभाग के एनसीडी सेंटर की तरफ से राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस पर नागरिक अस्पताल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मचारियों ने ओपीडी में पहुंचे मरीजों व उनके स्वजन के कैंसर के लक्षण व कारणों के प्रति जागरूक किया। वहीं एनसीडी सेंटर में 187 मरीजों की ओरल, ब्रेस्ट व सर्वाइकल कैंसर की जांच की गई।
वीरवार को राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस पर एनसीडी सेंटर के स्वास्थ्य कर्मचारियों की तरफ से रंगोली बनाई गई। कार्यक्रम सिविल सर्जन डाॅ. महेंद्र भादू के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान एनसीडी इंचार्ज डा. विपुल गोयल, डाॅ. सूरजभान, डाॅ. अनिल कंबोज, डीपीसी डाॅ. प्रियंका और स्टाफ सदस्य अनिता, गीता, बिंद्र व हेल्पर नीलम उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान नागरिक अस्पताल के जच्चा बच्चा, फिजिशियन, बाल रोग विशेषज्ञ सहित अन्य चिकित्सकों के पास जांच करवाने के लिए पहुंचे मरीजों को कैंसर के लक्षणों की जानकारी दी गई।
वहीं, स्टाफ सदस्यों ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि आज के समय में तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट, शराब का सेवन करने के साथ ही फास्ट फूड का अधिक सेवन करने से लोग कैंसर का शिकार हो रहे हैं। अगर किसी भी व्यक्ति या महिला में कैंसर संबंधित कोई भी लक्षण मिलता है तो वह अपनी जांच जरूर करवाएं। जिसका समय रहते इलाज हो सकता है। अगर इलाज देरी से शुरू किया जाए तो जान को भी खतरा रहता है।
विज्ञापन
ब्रेस्ट के 78 और ओरल के 90 मरीजों की हुई जांच
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान विशेष कैंप भी लगाया गया। कैंप में मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। एनसीडी सेंटर में ओरल के 90, ब्रेस्ट के 78 व सर्वाइकल के 42 सहित कुल 187 मरीजों की जांच की गई। हालांकि इनमें कैंसर संबंधित कोई भी लक्षण नहीं मिले। वहीं आमजन को भी समय-समय पर अपने स्वास्थ्य की जांच करने के लिए जागरूक किया गया ताकि वह किसी भी गंभीर बीमारी से पीड़ित न हाे सके।