Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Nagar Parishad's election postpone, now will be on 11 august

नगर परिषद चेयरपर्सन का चुनाव स्थगित, अब 11 को

Tue, 04 Aug 2020 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Nagar Parishad's election postpone, now will be on 11 august
सिरसा। सिरसा नगर परिषद चेयरपर्सन के लिए पांच अगस्त को होने वाला चुनाव प्रशासन ने देर रात नोटिस जारी कर स्थगित कर दिया। डीसी के आदेश अनुसार अब चुनाव 11 अगस्त को कराया जाएगा।
विज्ञापन

इससे पहले चुनाव को लेकर मंगलवार देर शाम तक पार्षदों की बैठकों का दौर जारी रहा। भाजपा ने शाम 6 बजे अपने नौ पार्षद की मीटिंग की, जबकि कांग्रेस पार्षदों का गुट कार्यकारी प्रधान रणधीर सिंह के नेतृत्व में शाम को कांग्रेस नेताओं के साथ मीटिंग करता रहा। चुनाव के लिए कोरम पूरा होना भी जरूरी है। 30 पार्षदों के अनुसार 20 पार्षदों का कोरम होना जरूरी है। यदि एमपी और एमएलए भी हाउस में आते हैं तो इस अनुसार 21 का कोरम होना आवश्यक है।
विज्ञापन

मंगलवार शाम 6 बजे भाजपा ने पीडब्लूडी रेस्ट हाउस में अपने पार्षदों की बैठक बुलाई। इस बैठक में भाजपा के जिलाध्यक्ष यतींद्र सिंह, प्रदीप रातुसरिया, पूर्व चेयरमैन जगदीश चोपड़ा भी शामिल थे। बैठक में किसी के नाम की घोषणा नहीं की गई। साथ ही कहा गया कि भाजपा अपने पार्षदों में से ही एक नाम को रखेगी। हालांकि भाजपा के पास बहुमत नहीं है, इसलिए दूसरे गुटों का समर्थन जरूरी है। लेकिन जिस गुट का समर्थन मिलेगा, चेयरपर्सन के लिए उम्मीदवार भाजपा पार्षद ही होगा। अन्यथा पार्षद बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे। लेकिन सभी नौ पार्षदों को सुबह नौ बजे भाजपा जिलाध्यक्ष यतींद्र सिंह के स्कूल में पहुंचने के लिए कहा गया है और अब 11 अगस्त को होने वाले चुनाव के आधार पर नई रणनीति तैयार की जाएगी। दूसरी ओर हलोपा के पार्षदों की मीटिंग देर रात तक तारा बाबा की कुटिया में चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला
सिरसा नगर परिषद में 31 वार्ड हैं। एक पार्षद के निधन के बाद 30 पार्षद हैं। सिरसा नगर परिषद की चेयरपर्सन का पद अगस्त 2018 से खाली पड़ा है। भाजपा समर्थित शीला सहगल के खिलाफ भाजपा के दस पार्षदों सहित हलोपा, कांग्रेस के कुल 22 पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव पास किया था। एक अगस्त 2018 को तत्कालीन चेयरपर्सन शीला सहगल की कुर्सी चली गई थी। उस समय 22 पार्षदों ने फैसला किया था कि आगामी चेयरपर्सन उन्हीं 22 पार्षदों में से ही तय किया जाएगा, लेकिन अब इस गुट में बिखराव हो गया है। मौजूदा समय में भाजपा के पास दस, कांग्रेस के पास पांच, हलोपा के पांच, 6 राहुल सेतिया समर्थित व दो इनेलो, दो आजाद पार्षद हैं। भाजपा को इस पद पर दोबारा काबिज होने के लिए दूसरी पार्टी के पार्षदों का सहारा लेना होगा, क्योंकि 30 में से चेयरपर्सन के लिए 16 पार्षदों का बहुमत जरूरी है। इसके अतिरिक्त एमपी और एमएलए भी वोटिंग कर सकते हैं।
अब 11 को होगा चुनाव
कुछ अपरिहार्य कारणों की वजह से चुनाव को स्थगित किया गया है। अब 11 अगस्त को चुनाव कराया जाएगा।
जयबीर यादव, एसडीएम सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed