फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Murder accused arrested after 16 years

Haryana Crime: 16 साल बाद गिरफ्तार हुआ हत्या का आरोपी, साल 2009 में मर्डर कर हुआ था फरार

Sat, 28 Jun 2025 09:47 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी सिरसा Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 28 Jun 2025 09:47 PM IST
सार

23 अक्टूबर 2009 में अनमोल आनंद ने रामूदीत की पत्नी को अपशब्द बोल दिए थे। इस कारण अनमोल आनंद व रामूदीत में विवाद हो गया। रात को जब अनमोल आनंद सो गया तो रामूदीत ने ईंट मारकर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
Murder accused arrested after 16 years
हत्या आरोपी 16 साल बाद गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हत्या के मामले में करीब 16 साल से फरार चल रहे आरोपी रामूदीत को एसटीएफ रोहतक ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर हरियाणा पुलिस ने पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। आरोपी को शनिवार दोपहर शहर थाना पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

विज्ञापन


साल 2009 का है हत्या का मामला 

शहर थाना प्रभारी एसआई संदीप सिंह ने बताया कि आरोपी रामूदीत निवासी इमामगंज, जिला गया बिहार का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ अक्टूबर 2009 में शहर थाना में हत्या का मामला दर्ज हुआ था। मामले के अनुसार इमामगंज जिला गया निवासी अनमोल आनंद व रामूदीत सिरसा शहर के दिल्ली पुल पर स्थित शारदा कॉटन फैक्ट्री में काम करते थे। 
विज्ञापन


23 अक्टूबर 2009 में अनमोल आनंद ने रामूदीत की पत्नी को अपशब्द बोल दिए थे। इस कारण अनमोल आनंद व रामूदीत में विवाद हो गया। रात को जब अनमोल आनंद सो गया तो रामूदीत ने ईंट मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद रामूदीत फरार हो गया। शहर थाना पुलिस ने 24 अक्टूबर 2009 को आरोपी रामूदीत के खिलाफ हत्या का अभियोग दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर थाना प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि आरोपी रामूदीत को कोर्ट ने भगोड़ा घोषित किया हुआ था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए उसके ऊपर पांच हजार रुपये का इनाम भी रख दिया। रोहतक एसटीएफ ने शुक्रवार को आरोपी रामूदीत को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट ने पांच दिन के रिमांड पर भेज दिया है। रिमांड अवधि में आरोपी से गहन पूछताछ की जाएगी। पूछताछ में यह भी पता लगाया जाएगा कि हत्या में कोई और शख्स भी शामिल था या नहीं।

ये भी पढ़ें: Haryana Crime: ईंट मारकर व्यक्ति की हत्या, दोस्तों के साथ खेत पर कर रहा था शराब पार्टी, सुबह मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed