फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   MP said when Tanwar came as a worker, AAP leader said - no party worker went with him

Sirsa News: सांसद बोलीं तंवर कार्यकर्ता के रूप में आए तो आप नेता बोले- उनके साथ पार्टी का कोई कार्यकर्ता नहीं गया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
MP said when Tanwar came as a worker, AAP leader said - no party worker went with him
सिरसा। हरियाणा में आम आदमी पार्टी (आप) की चुनाव कैंपेन कमेटी के चेयरमैन रहे अशोक तंवर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी में विधिवत रूप से शामिल हो गए। भाजपा में जाने पर विभिन्न पार्टी के नेताओं ने अलग अलग राय दी। जहां भाजपा ने अशोक तंवर के आने पर वोट बैंक मजबूत होने की बात कहीं।
विज्ञापन

वहीं आप नेताओं ने कहा कि तंवर अपने साथ जिन्हें लेकर आए थे, उन्हें ही लेकर लौट गए। पार्टी को उनके जाने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। वहीं जेजेपी के नेताओं ने कहा कि तंवर से भाजपा को क्या फायदा होगा, क्या नहीं ये भविष्य की बात है। किसी के आने के नुकसान और फायदे दोनों होते हैं। सिरसा सीट से बीजेपी सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि आम आदमी पार्टी का हरियाणा में कोई वजूद नहीं है। जहां पूर्व में अंबाला में आप के कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हो गए थे। अब अशोक तंवर की अगुवाई में सिरसा से कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। अशोक तंवर अनुभवी व्यक्ति हैं, उनके आने से पार्टी को काफी फायदा होगा। उनका पार्टी में आने पर स्वागत है।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि सिरसा सीट से लोकसभा का चुनाव कौन लड़ेगा, इसका निर्णय शीर्ष नेतृत्व को करना है। भाजपा में आने वाला हर बड़ा नेता एक कार्यकर्ता होता है और संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करता है। संगठन ही चुनाव लड़ाने का निर्णय करता है
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------

एक पार्टी को छोड़कर कोई दूसरी पार्टी में जाता है तो उस पार्टी का वोट बैंक तो बढ़ता ही है। अशोक तंवर के भाजपा में शामिल होने से कितना फायदा पार्टी को होगा यह भविष्य की बात है। किसी बड़े नेता के पार्टी ज्वाइन करने के सकारात्मक और नकारात्मक दोनों परिणाम होते हैं। भविष्य में क्या होगा, इसका अभी कुछ कहना संभव नहीं।
- अशोक वर्मा, जिलाध्यक्ष जेजेपी
---------------------------
आम आदमी पार्टी को अशोक तंवर के जाने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। आप की पुरानी ही टीम फील्ड में कार्यरत है। उन्हें पार्टी में पूरा मान सम्मान देते हुए चुनाव कैंपेन कमेटी के चेयरमैन बनाया था। अशोक तंवर के साथ आप का कोई कार्यकर्ता नहीं गया। उनके साथ वहीं लोग गए हैं, जो उनके साथ आए थे। पार्टी के मजबूत कार्यकर्ता आज भी पार्टी के साथ खड़े हैं।
- वीरेंद्र सिंह एडवोकेट, आम आदमी पार्टी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed