फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Most wanted rink involved in murder, robbery, robbery arrested, police engaged in inquiry

Sirsa News: हत्या, लूट, डकैती में संलिप्त मोस्ट वांटेड रिंक गिरफ्तार, पूछताछ में जुटी पुलिस

Mon, 24 Jul 2023 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 24 Jul 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Most wanted rink involved in murder, robbery, robbery arrested, police engaged in inquiry
सीआईए द्वारा पकड़ा गया मोस्ट वांटेड अपराधी।   संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। सीआईए सिरसा पुलिस ने हत्या, लूट,डकैती तथा चोरी के मामलों में वांछित मोस्ट वांटेड को गिरफ्तार किया है।आरोपी की पहचान रिंकू निवासी वार्ड नंबर-13 मलोट, पंजाब हाल आबाद हरि विष्णु कॉलोनी सिरसा के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।
सीआईए सिरसा प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि आरोपी रिंकू के खिलाफ कुरुक्षेत्र के लाडवा थाना में करीब 14 वर्ष पूर्व हत्या के दो अभियोग दर्ज हुए थे, जिनमें वह फरार चल रहा था। इसके अलावा दिल्ली तथा पंजाब के पटियाला में भी हत्या का मामला दर्ज है।
विज्ञापन

सीआईए प्रभारी ने बताया कि आरोपी रिंकू ने कुरुक्षेत्र, लाडवा, पटियाला तथा यूपी क्षेत्र में लूट व डकैती की चार वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी रिंकू ने कबूल किया है कि उसने अन्य साथी के साथ मिलकर करीब 10-12 वर्ष पूर्व सिरसा, डबवाली, हिसार, रोहतक, भिवानी, करनाल, गुरुग्राम, नवांशहर, बठिंडा, रेवाड़ी तथा दिल्ली में लैपटॉप, कैमरे, इनवर्टर व इलेक्ट्रॉनिक के अन्य सामान चुराने की वारदात को भी अंजाम दिया था। उसने 2022 में अपने एक अन्य साथी अजय निवासी भारत नगर, सिरसा के साथ मिलकर सिरसा, फतेहाबाद, नाथूसरी चोपटा, ऐलनाबाद तथा मल्लेकां इत्यादि क्षेत्रों में इनवर्टर, लैपटॉप तथा बैटरी की चोरी की। सीआईए प्रभारी ने बताया कि उसके दूसरे साथी अजय को भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह एक अंतर राज्य गिरोह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed