फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Monsoon merciful: drizzle rain, relief from humidity

मानसून मेहरबान : झमाझम बारिश, उमस से राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Monsoon merciful: drizzle rain, relief from humidity
शहर के आंबेडकर चौक पर हुए जलभराव से गुजरते वाहन चालक। संवाद - फोटो : Sirsa
सिरसा। जिले में शनिवार दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और शाम को झमाझम बारिश हुई। इससे पिछले कई दिनों से उमस व गर्मी की मार झेल रहे लोगों को राहत मिली, लेकिन शहर में हुए जलभराव ने प्रशासन द्वारा किए गए पानी निकासी के प्रबंधों की पोल खोलकर रख दी। 40 एमएम बारिश के कारण शहर के चौक चौराहे, बाजार, गलियां और कॉलोनियां जलभराव हो गईं। वहीं बारिश में करंट लगने एक व्यक्ति की मौत भी हो गई।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह से ही मौसम में बदलाव देखने को मिला। दोपहर बाद आसमान में बादल छाने के बाद करीब एक घंटे में सिरसा में 40 और पंजुआना में 25 एमएम बारिश हुई है। बारिश के कारण तापमान में भी चार डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली, शहर में बाढ़ जैसे हालात बन गए। प्रशासन की ओर से लंबे समय से पानी निकासी को लेकर प्रबंध किए जाने के दावे किए जा रहे थे, लेकिन अब स्थिति काफी खराब होते हुए दिखाइ दी। जलभराव के कारण शहर में जाम की स्थिति भी बनी रही।
विज्ञापन

व्यक्ति लोहे के खंभे का सहारा लेकर निकलने का कर रहा था प्रयास
आंबेडकर चौक से परशुराम चौक की तरफ रोड पर काफी पानी जमा हो गया। ऐसे में हिसार रोड पर निजी होटल के सामने जेजे कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय ओमप्रकाश बिजली के लोहे के खंभे का सहारा लेकर जाने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान खंभे में करंट आने से व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। उक्त व्यक्ति ढोल बजाने का काम करता था। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना बिजली निगम को दी तो बिजली बंद करवाई गई। इसके बाद मौके पर 112 नंबर की गाड़ी को बुलाया गया। पुलिस कर्मियों ने जांच कर उक्त व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर एंबुलेंस के माध्यम से नागरिक अस्पताल में पहुंचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी में जवाब देते हुए नजर आए दो और चार पहिया वाहन
मुख्य मार्गों पर जलभराव होने के कारण दो पहिया और चार पहिया वाहन पानी में ही जवाब देते हुए नजर आए। कई वाहन चालक सवारियों को उतर कर रोड पार करते हुए दिखे तो कई वाहन चालकों को धक्का मारकर वाहन पानी से बाहर निकलने पर मजबूर होना पड़ा।
इन स्थानों पर बनी जलभराव की स्थिति
शहर के आंबेडकर चौक, अग्रसेन कॉलोनी, परशुराम चौक, नोहरिया बाजार, जनता भवन रोड, शिव चौक, अनाज मंडी, हिसार रोड, डबवाली रोड, वाल्मीकि चौक से नागरिक अस्पताल रोड, रानियां रोड सहित मुख्य बाजारों में जलभराव रहा। इस दौरान दुकानों और मकानों में भी पानी भर गया। इसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
किसानों के चेहरों पर आई रौनक
मानसून के 11 दिनों बाद सिरसा क्षेत्र में बारिश होने से किसानों को काफी राहत मिली है। बारिश न होने के कारण किसानों को धान की रोपाई में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। तेज हवा के साथ हुई बारिश से किसानों के चेहरों पर भी रौनक लौट आई। बरानी क्षेत्रों में भी अब किसानों को नरमे में सिंचाई करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
कई क्षेत्रों में बिजली हुई गुल
तेज हवा के साथ बारिश होने के कारण शाम चार बजे ही शहर की बिजली गुल हो गई। पांच बजे तक चली बारिश के बाद भी बिजली सप्लाई देर शाम तक शुरू नहीं हुई। इसके कारण शहर वासियों को इस परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है। वहीं बिजली निगम अधिकारियों का कहना है कि कई स्थानों पर बिजली की तारें टूटने व फ्यूज उड़ने के कारण समस्या आ रही है। जल्द ही समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।

वर्जन
शहर में जलभराव की निकासी करवाने के लिए अलग-अलग स्थानों पर मोटर व इंजन लगा दिए गए हैं। पानी निकासी का कार्य तेजी से चल रहा है। जल्द ही शहर से पानी की निकासी करवा दी जाएगी। - संदीप कुमार, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद।

बस स्टैंड परिसर में हुआ जलभराव व काउंटर पर खड़ीं रोडवेज बसें।  संवाद

बस स्टैंड परिसर में हुआ जलभराव व काउंटर पर खड़ीं रोडवेज बसें। संवाद- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed