{"_id":"6af20e46e4a644cb720a4e43","slug":"13-arrested-with-heroine-sirsa-news-c-128-1-sir1013-168160-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: पुलिस ने 13 आरोपी पकड़े, लाखों की हेरोइन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: पुलिस ने 13 आरोपी पकड़े, लाखों की हेरोइन बरामद
Mon, 09 Nov 2026 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 09 Nov 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। डबवाली पुलिस ने नशे के अवैध धंधे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है। बीते एक सप्ताह के दौरान विभिन्न टीमों ने 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों से लाखों रुपये की 39.380 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है।
पुलिस प्रवक्ता आनंद ने बताया कि पुलिस टीमें नशे में संलिप्त व्यक्तियों की धरपकड़ कर रही हैं। फरार चल रहे आरोपियों को भी पकड़ा जा रहा है। संदिग्ध स्थानों पर कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाकर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
नशा तस्करी की सप्लाई चेन तोड़ने के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी। नशा समाज और युवाओं के भविष्य के लिए एक बड़ी सामाजिक समस्या है। डबवाली पुलिस नशे की सप्लाई करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
उपचार और पुनर्वास से जोड़ रही पुलिस
पुलिस नशे की गिरफ्त में आए लोगों को उपचार व पुनर्वास से जोड़ने का प्रयास कर रही है। डबवाली पुलिस ने आमजन से सहयोग की अपील की है। नशा तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मानस पोर्टल पर दें। हेल्पलाइन 1933 या मोबाइल नंबर 9138999748 पर भी सूचना दी जा सकती है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जाएगी।