Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   mri will start in civil hospital from today

Sirsa News: नागरिक अस्पताल में आज से शुरू होगी एमआरआई जांच सुविधा

Mon, 09 Nov 2026 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 09 Nov 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
mri will start in civil hospital from today
सिरसा। जिला नागरिक अस्पताल सिरसा। फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों के लिए एमआरआई जांच सेवा आज से शुरू कर दी गई है। मशीन का सफल परीक्षण होने के बाद यह सुविधा उपलब्ध हुई है। इससे मरीजों को जांच के लिए निजी केंद्रों या दूसरे शहरों में नहीं जाना पड़ेगा।
खासकर गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को विशेष राहत मिलने की उम्मीद है। नागरिक अस्पताल में 1.5 टेस्ला की एआई आधारित एमआरआई मशीन स्थापित की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने यह सुविधा पीपीपी मोड के तहत शुरू की है।
विज्ञापन

इसके लिए वॉस्को हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड जयपुर के साथ अनुबंध किया गया है। मशीन के फाइनल रन और परीक्षण के बाद ये सेवाएं मरीजों के लिए शुरू हुई हैं। एमआरआई सेंटर के प्रभारी संदीप बंसल ने बताया कि इससे मरीजों को बेहतर और सुलभ जांच सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ पवन और पीएमओ आरएस दहिया के अनुसार, आधुनिक जांच सुविधाओं का विस्तार महत्वपूर्ण कदम है। इससे मरीजों को समय पर बीमारी की पहचान और उपचार उपलब्ध होगा।
एमआरआई जांच के लिए पात्रता, निर्धारित दरों और अन्य प्रक्रियाओं की जानकारी अस्पताल के एमआरआई सेंटर से प्राप्त की जा सकती है। अन्य मरीजों के लिए सरकार द्वारा निर्धारित दरों पर एमआरआई की जाएगी।
पात्र मरीजों को मिलेगी निशुल्क जांच सुविधा
अस्पताल में शुरू हुई एमआरआई सेवा के तहत कई श्रेणियों के मरीजों को निशुल्क जांच मिलेगी। इनमें आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी शामिल हैं। बीपीएल और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के मरीज भी मुफ्त जांच करा सकेंगे। सरकारी कर्मचारी व उनके आश्रितों को भी यह सुविधा प्राप्त होगी। 60 फीसदी से अधिक दिव्यांगता वाले मरीजों को भी निशुल्क सेवा मिलेगी। एससी-एसटी वर्ग के पात्र मरीजों को भी मुफ्त जांच का लाभ मिलेगा। ये दरें निजी केंद्रों की तुलना में लगभग 50 फीसदी तक कम होंगी। इससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को भी जरूरी जांच करवाने में सहूलियत मिलेगी।
कैंसर और हृदय रोगों की पहचान में सहायक
यूनाइटेड कंपनी के बेंगलूरू से आए इंजीनियर वीरेंद्र मिश्रा ने मशीन की तकनीकी विशेषताएं बताईं। उन्होंने कहा कि एआई तकनीक से लैस यह मशीन अधिक स्पष्ट और विस्तृत तस्वीरें देगी। इससे चिकित्सकों को बीमारी की पहचान करने और उपचार तय करने में मदद मिलेगी। मशीन कैंसर और हृदय संबंधी रोगों की जांच में भी उपयोगी होगी। इसके अलावा, किडनी में फैट के विश्लेषण में भी इसकी सहायता ली जा सकेगी। एंजियोग्राफी और वेनोग्राफी जैसी जांचों में भी यह मशीन सहायक होगी। मिश्रा के अनुसार, मशीन से प्राप्त एमआरआई इमेज की गुणवत्ता थ्री टेस्ला मशीन के समकक्ष होने का दावा किया गया है।

जांच के दौरान संगीत सुनने का अनुभव
वीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि अन्य एमआरआई मशीनें जांच के दौरान एक जेनरेटर से भी ज्यादा शोर करती हैं। इस शोर से जांच करवा रहे मरीज में घबराहट पैदा हो सकती है। नई मशीन में शोर कम करने की सुविधा दी गई है। मरीजों को संगीत व भजन सुनने का विकल्प भी मिलेगा। यह सुविधा मरीजों को सहज रखने के लिए है। कई बार मरीजों को लंबे समय तक मशीन के भीतर स्थिर रहना पड़ता है। संगीत से उनकी घबराहट कम करने में मदद मिल सकती है। हालांकि, शोर कम करने पर कभी-कभी स्पष्ट तस्वीरें लेने में थोड़ा अधिक समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed