Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   after dispute fire in car

Sirsa News: आपसी विवाद में कार को लगाई आग, युवक घायल

Mon, 09 Nov 2026 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 09 Nov 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
after dispute fire in car
- दीपावली की रात रानियां के वार्ड नंबर एक में दो पक्षों के बीच हुआ विवाद
विज्ञापन

- पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर जांच शुरू की, दूसरे पक्ष से शिकायत का इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। दिवाली की रात शहर के वार्ड नंबर एक में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान एक कार में आग लगा दी गई। घटना में एक युवक घायल हो गया। उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।
सादेवाला निवासी कुलदीप अपने ससुराल रानियां आया हुआ था। रात के समय उसका दूसरे पक्ष से किसी बात पर विवाद हो गया। इसके बाद कुलदीप ने अपने परिजनों को फोन कर रानियां बुला लिया। उसकी माता और चाचा अभरेश नाथ गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई। आरोप है कि विवाद के दौरान किसी व्यक्ति ने अभरेश नाथ की कार को आग लगा दी। आग लगने से कार को काफी नुकसान पहुंचा। विवाद के दौरान कुलदीप को भी चोटें आईं। उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी राधेश्याम ने मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार चालक की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। दूसरे पक्ष की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस शिकायतकर्ता के बयान दर्ज करने के लिए गई हुई है। शिकायत और बयानों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed