{"_id":"41e29076e9e62a2b6ad0061ff0da344c","slug":"modi-s-effigy-burnt-in-the-national-herald-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हेराल्ड मामले में फूंका मोदी का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल हेराल्ड मामले में फूंका मोदी का पुतला
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
नेशनल हेराल्ड मामले में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर के आह्वान पर भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भगत सिंह चौक पर पुतला फूंका।
विज्ञापन
सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी, कांग्रेस की छात्र विंग एनएसयूआई, युवा कांग्रेस और महिला सेल सहित सभी यूनिट शामिल हुए।
विज्ञापन
कार्यकर्ता कांग्रेस भवन से जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए भगत सिंह चौक पहुंचे। यहां प्रधानमंत्री का पुतला आग के हवाले किया।
कांग्रेस प्रदेश महासचिव नवीन केडिया ने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को बेवजह नेशनल हेराल्ड मामले में घसीटा जा रहा है। पार्टी इसका डटकर जवाब देगी। पूर्व में प्रवर्तन निदेशालय से उन्हें क्लीन चिट मिल चुकी है।
विज्ञापन
प्रांतीय सचिव शीशपाल केहरवाला ने कहा कि भाजपा सरकार सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करके विपक्षी नेताओं प्रताड़ित करने का प्रयास कर रही है। यह निंदनीय है।
जिला महिला कांग्रेस की प्रधान उर्मिल भारद्वाज ने कहा कि केंद्र व प्रदेश में जब से भाजपा सरकार आई हैं, गठित महिलाओं पर अत्याचारों में बढ़ोतरी हुई है।