फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   minor girl got married, after formal denial

बालिका वधू बनी नाबालिग!

Wed, 12 Mar 2014 11:28 PM IST
सिरसा।
सिरसा। Updated Wed, 12 Mar 2014 11:28 PM IST
विज्ञापन
minor girl got married, after formal denial
जिला बाल संरक्षण अधिकारी को लिखित में दिए आश्वासन के बाद भी एक नाबालिग की उसके पिता ने 30 वर्षीय युवक के साथ शादी कर दी।
विज्ञापन


इस संबंध में गांव मुन्नावाली निवासी नाबालिग की मां ने बाल संरक्षण अधिकारी को शिकायत दी है। शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके पति व जेठ किन्नरों की टोली के साथ रहते हैं।

गांव बकरियां वाली में छह माह पहले नाबालिग की शादी करवाई जा रही थी। जिसे जिला बाल संरक्षण अधिकारी साधना मित्तल ने मौके पर पहुंचकर रुकवा दिया। नाबालिग के पिता ने लिखित में आश्वासन दिया था कि बेटी की शादी उसके बालिग होने के बाद ही करेगा, लेकिन कुछ ही दिनों बाद पिता ने नाबालिग बेटी की शादी जिला हनुमानगढ़ के रतनपुर निवासी युवक से कर दी।
विज्ञापन


नाबालिग की मां ने इस संबंध में जिला बाल संरक्षण अधिकारी को शिकायत दी। शिकायतकर्ता का कहना है कि  उसके पति ने बेटी की शादी 30 साल के युवक के साथ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका पति व जेठ किन्नरों की टोली के साथ रहते हैं। शिकायत के साथ नाबालिग की शादी से संबंधित सबूत भी पेश किए गए हैं। जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने मामले की जांच शुरू कर 19 मार्च को दोनों पक्षों को पेश होने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed