फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   minor flood

सहारणी माइनर टूटी, 200 एकड़ फसल डूबी

Sat, 10 Aug 2019 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
minor flood
टूटी माईनर का दृ़श्य। - फोटो : Sirsa
सहारणी माइनर गांव मलड़ी से रोड़ी के मध्य टूटने से करीब 200 एकड़ धान व नरमे की फसल में जलभराव हो गया। सूचना पाकर विभागीय कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर माइनर को पीछे से बंद करवाते हुए टूटे हिस्से को पाटने का कार्य शुरू किया। सहारणी माइनर गांव मलड़ी से रोड़ी के बीच शुक्रवार रात्रि अचानक टूटने से साथ लगते किसानों की करीब 200 एकड़ फसल में जलभराव हो गया।
विज्ञापन

किसानों ने इसकी सूचना बेलदार को दी तो विभागीय कर्मचारी मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों ने मुख्य हेड से पानी बंद करवाकर जेसीबी व किसानों की मदद से टूटे हिस्से को पाटने का कार्य शुरू किया। इस दौरान साथ लगती जगह में वृक्ष होने के कारण वहां से मिट्टी का उठान न होने से कार्य में देरी हुई। जिसके बाद जेसीबी की सहायता से ट्रालियों में मिट्टी भरकर लाई गई। विभाग के जेई ताराचंद ने बताया कि नहर में करीब 20 फुट की दरार आई है। माइनर टूटने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि माइनर के टूटे हिस्से से भर दिया गया है। मलड़ी के किसान माड़ू सिंह, चढ़त सिंह, नसीब सिंह, मदन सिंह व रोड़ी के किसान जगराज सिंह, बोघा सिंह, कुलवंत सिंह ने बताया कि शुक्रवार मध्य रात्रि को माइनर टूटी है। जिससे उनकी धान व नरमे की तकरीबन 200 एकड़ फसल में जलभराव हुआ है। उनका कहना है कि का छोर कमजोर होने के चलते माइनर टूटी है। विभाग अगर समय रहते इस पर ध्यान देता तो फसलें डूबने से बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed