फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   minister distribute ID card

पहचान पत्र से पात्र व्यक्ति को पारदर्शिता से मिलेगा योजनाओं का लाभ : रणजीत सिंह

Wed, 05 Aug 2020 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
minister distribute ID card
पहचान पत्र वितरित करते बिजली मंत्री चौ. रणजीत सिंह। - फोटो : Sirsa
सिरसा। प्रदेश के बिजली, जेल एवं अक्षय ऊर्जा मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे, इसी ध्येय के साथ प्रदेश सरकार ई-गवर्नेंस की दिशा में आगे बढ़ रही है। इसी कड़ी में प्रदेश सरकार ने मेरा परिवार समृद्ध परिवार के तहत प्रत्येक परिवार का पहचान पत्र बनाने की अनूठी पहल की है। परिवार पहचान पत्र सरकारी योजनाओं का सरलता व पारदर्शिता से पात्र परिवार तक सीधे लाभ पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगा।
विज्ञापन

बिजली मंत्री मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में परिवार पहचान पत्र वितरण कार्यक्रम में मौजूद थे। इस दौरान उपायुक्त रमेश चंद्र बिढान, एसडीएम जयवीर यादव, जिला राजस्व अधिकारी बिजेंद्र भारद्वाज, डीआईओ रमेश शर्मा सहित संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे। उपायुक्त रमेश चंद्र बिढान ने बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित भी किया। नागरिक संसाधन सूचना विभाग के माध्यम से मेरा परिवार समृद्ध परिवार के तहत परिवार पहचान पत्र वितरण योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की उपस्थिति में पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में परिवार पहचान पत्र के लिए 1 करोड़ 94 लाख आबादी को कवर करते हुए 56 लाख 19 हजार 362 परिवारों का डाटा उपलब्ध हुआ है। इनमें से 18 लाख 81 हजार 291 परिवारों का डाटा पुष्ट किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि बाकी बचे डाटा की पुष्टि की प्रक्रिया जारी है और अगले 3 माह तक इस कार्य को पूरा किया जाएगा। इसके साथ ही परिवार पहचान पत्र के साथ विभिन्न योजनाओं को जोड़ने का कार्य भी अगले 4 माह में पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

27 से 30 अगस्त को लगेंगे जिले में विशेष कैंप
उपायुक्त रमेश चंद्र बिढान ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से बनाई गई रूपरेखा अनुसार आगामी 27 से 30 अगस्त को सिरसा जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा, जिसमें परिवार पहचान पत्र बनाने की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी विभागों की योजनाओं का लाभ परिवार पहचान पत्र के माध्यम से दिया जाएगा, ताकि पूरी तरह से पारदर्शिता बनी रहे और हर पात्र व्यक्ति सरकार की योजना का लाभ सही तरीके से उठा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed