फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Minister Anil vijj, protest, congress workers, Sirsa

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के विवादित बयान पर भ्ाड़के कांग्रेस कार्यकर्ता, पीएम का पुतला फूंका

Sun, 15 Jan 2017 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Sun, 15 Jan 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
Minister Anil vijj, protest, congress workers, Sirsa
कांग्रेस - फोटो : bureau

गोल बाजार स्थित गांधी चौक में रविवार को नोटबंदी के विरोध स्वरूप कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर की पत्नी अवंतिका माकन तंवर के नेतृत्व में रोष मार्च निकालते हुए पीएम का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। लोगों ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बारे में दिए गए विवादित बयान को निंदा की।

विज्ञापन


युवा हलकाध्यक्ष खुशकरण सिंह मसीतां और अंवतिका तंवर ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज द्वारा दिए गए बयान कि वे कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि खादी हमारे देश की पहचान हैं। भाजपा सरकार दबाव की राजनीति का सूचक बन गई हैं।
विज्ञापन


मोदी  खुद को गांधी से बड़ा साबित करने की नई लाइन खींचने में लगे हैं। जिसमें बापू का नाम हटाना हो या धूमिल करना हो। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी इस देश की आत्मा हैं, आत्मा को कभी शरीर से अलग नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को चाहिए कि ऐसे गैर जिम्मेदार मंत्री को तुरंत मंत्री पद से हटाया जाए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोल बाजार की मेन गलियों से रोष मार्च निकालते हुए गांधी चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र सिंह मोदी का पुतला फूंककर नारेबाजी की। इस मौके पर पूर्व पार्षद जगदीप सूर्या, पूर्व सरपंच रणजीत सिंह नीलांवाली, कर्मचंद, संजय मिढ़ा, पवन, गोपाल मित्तल व अन्य मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed