फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Mercury breaks record, minimum temperature reaches 0.2 degree, lowest in decade

Sirsa News: रिकॉर्ड तोड़ पारा, 0.2 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान, दशक का सबसे कम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jan 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Mercury breaks record, minimum temperature reaches 0.2 degree, lowest in decade
सुबह के समय घास पर जमा पाला और उगता सूरज। संवाद - फोटो : Sirsa
सिरसा। जिले में कड़ाके की सर्दी के बीच मंगलवार को तीसरे दिन भी खूब पाला जमा। जिले का न्यूनतम तापमान शून्य के करीब पहुंच गया है। जिले का न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह करीब पिछले दस से ज्यादा सालों में सबसे कम है। बर्फ का जाल बनने से सरसों व सब्जियों में नुकसान की संभावना किसानों को सताने लगी है।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह के समय फसलों के पत्तों पर बर्फ जमी दिखाई दी। किसानों को चिंता सता रही है कि अगर इसी तरफ पाला जमता रहा तो फसलों का काफी नुकसान होगा। वहीं दोपहर बाद तेज धूप होने से लोगों को ठंड से काफी राहत मिली है। शहर के पार्क, घर की छत सहित अन्य स्थानों पर लोग धूप का आनंद लेते हुए नजर आए। आईएमडी के अनुसार बुधवार को बारिश हो सकती है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन

दोपहर के समय धूप दे रही लोगों को सुकून
रात और सुबह शीतलहर चलने व पाला जमने के कारण लोग कंपकंपा रहे हैं, लेकिन जल्द धूप निकलने के कारण लोगों को राहत मिली रही है। धूप खिलने के बाद शहर के पार्कों में लोगों की काफी भीड़ देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले आठ साल का न्यूनतम तापमान
दिनांक तापमान
17 जनवरी 2023 0.2
17 जनवरी 2022 6.8
17 जनवरी 2021 4.0
17 जनवरी 2020 8.4
17 जनवरी 2019 3.8
17 जनवरी 2018 9.0
17 जनवरी 2017 3.4
17 जनवरी 2016 6.2
17 जनवरी 2015 5.7
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed