फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Married death case: family members surrounded Ding police station throughout the day, raised dharna in the evening

विवाहिता मौत मामला : परिजनों ने किया दिन भर डिंग थाने का घेराव, शाम को उठाया धरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Married death case: family members surrounded Ding police station throughout the day, raised dharna in the evening
डीएसपी व एसएचओं से बैठक कर बाहर निकलकर मामला बताते मृतक के परिजन। - फोटो : Sirsa
सिरसा। गांव नरेल खेड़ा में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत मामले में दूसरे दिन परिजनों ने पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने के रोष स्वरूप सुबह 11 बजे नागरिक अस्पताल का गेट बंद कर दिया। जब कोई सुध लेने नहीं पहुंचा तो परिजन डिंग थाने का घेराव करने पहुंच गए। परिजन पूरा दिन डिंग थाने के समक्ष धरना देकर बैठे रहे। शाम को आश्वासन के बाद मृतका के परिजनों ने धरना समाप्त कर दिया और शव लेने के लिए अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप था कि हत्या का मामला होने के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। वहीं डिंग थाने के सामने धरने पर बैठे परिजनों से मिलने व मामले पर कार्रवाई करने को लेकर डीएसपी संजय पहुंचे। स्थिति को देखते हुए डीएसपी संजय व थाना प्रभारी कश्मीरी लाल ने परिजनों के साथ बैठक की। बैठक से बाहर निकले परिजन पुलिस द्वारा दिए जा रहे आश्वासन से संतुष्ट नहीं दिखे। परिजनों ने बताया कि गिरफ्तारी न करने को लेकर पुलिस प्रशासन का तर्क है कि वह महिला को गिरफ्तार नहीं कर सकते। जबकि मामला सीधे तौर पर हत्या का बनता है। पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट परिजन सड़क पर दरी डाल बैठ गए। मामला बिगड़ता देख थाना प्रभारी द्वारा गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद शाम 6 बजे परिजन महिला का नागरिक अस्पताल से शव लेकर गांव नरेलखेड़ा के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

चारों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद लेने आए शव
मृतक रजनी के पिता पम्मा राम ने बताया कि बेटी के हत्या के चारों आरोपियों को पुलिस के हवाले किया है। थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया है कि गिरफ्तारी हो गई है। अब आप अपनी बेटी का शव नागरिक अस्पताल से ले आएं। जिस बेटी का हंसता हुए चेहरा कभी दिल खुश करता था आज उसी के मृत शरीर को अग्नि देने जा रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस इस मामले में अभी कार्रवाई कर रही है। अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। परिजनों को आरोपियों के खिलो जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
-कश्मीरी लाल, प्रभारी, डिंग थाना, सिरसा।

डिंग थाना के समक्ष धरना लगाकर बैठे मृतक के परिजन।

डिंग थाना के समक्ष धरना लगाकर बैठे मृतक के परिजन।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed