फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Marie week to give Tablet

हफ्ता नहीं देने पर मारी गोली

Mon, 21 Apr 2014 12:17 AM IST
fatehabad
fatehabad Updated Mon, 21 Apr 2014 12:17 AM IST
विज्ञापन
 हफ्ता नहीं देने पर रविवार को एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल करने का मामला सामने आया है। हमलावर घायल का पीछा करने लगे तो सिविल अस्पताल रोड पर घायल व्यक्ति का बाइक पलट गया, जिससे काफी लोग वहां एकत्रित हो गए। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


लोगों ने घायल को सामान्य अस्पताल पहुुंचाया। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल महावीर ने बताया कि उसकी थेहड़ मोहल्ला और भादरा बाजार में दुकान है। काफी दिनों से रानियां गेट निवासी छोटू गुर्जर उससे हफ्ते के रूप में 50 हजार रुपये मांग रहा था। महावीर ने डर के मारे 21 हजार रुपये छोटू गुर्जर को दे दिए।
विज्ञापन


इसके बाद भी उसके पास बाकी राशि देने के लिए फोन आते रहे। महावीर ने बताया कि रविवार सुबह साढे़ नौ बजे उसके पास छोटू का फोन आया और उसने उसे अपने घर आने को कहा। महावीर उसके घर गया तो छोटू उससे बकाया रकम तुरंत देने के लिए कहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 हफ्ते की बकाया राशि देने से महावीर ने इंकार किया तो छोटू ने बंदूक से उस पर गोली चलाई। गोली के छर्रे महावीर के हाथ पर लगे। महावीर ने बताया हाथ पर गोली लगने के बाद छोटू गुर्जर के साथी जबरन उसे वाल्मीकि चौक के पास स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए और उसके हाथ का उपचार करवाया। इसके बाद धमकी दी कि अगर दो दिनों के अंदर बकाया राशि नहीं दी तो अंजाम ठीक नहीं होगा।


आरोप है कि जब महावीर अपने साथी के साथ सिविल अस्पताल जाने लगा तो उसके पीछे छोटू गुर्जर के साथी लग गए, जिससे महावीर घबरा गया और उसका बाइक अनियंत्रित होकर पलट गया। बाइक पलटते ही काफी लोग वहां एकत्रित हो गए। लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना देकर घायल महावीर को सामान्य अस्पताल पहुंचाया।



शहर थाना प्रभारी मौजी राम ने बताया कि पुलिस ने घायल महावीर की मेडिकल रिपोर्ट और उसके बयानों के आधार पर आरोपी रानियां गेट निवासी छोटू गुर्जर के खिलाफ हत्या प्रयास का केस दर्ज लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed