{"_id":"670ec4ca7601d34b3e04f566","slug":"man-convicted-of-knife-attack-on-salesman-sentence-to-be-pronounced-today-sirsa-news-c-128-1-shsr1015-127189-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सेल्समैन पर चाकू से हमला करने वाला दोषी करार, आज सुनाई जाएगी सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सेल्समैन पर चाकू से हमला करने वाला दोषी करार, आज सुनाई जाएगी सजा
Wed, 16 Oct 2024 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 16 Oct 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सेल्समैन पर चाकू से हमला करने के मामले में मंगलवार को जिला एवं सत्र न्यायालय ने आरोपी गुरमीत सिंह को दोषी करार दिया। दोषी को बुधवार दोपहर सजा सुनाई जाएगी।
मामले के अनुसार गांव मौजदीन निवासी स्वर्ण कुमार गांव में स्थित शराब के ठेके पर सेल्समैन की नौकरी करता था। 23 दिसंबर 2020 को वह सात साढ़े नौ बजे ठेका बंद करके अपने घर जाने लगा तो गुरमीत सिंह निवासी मौजदीन ने उसका रास्ता रोक लिया। गुरमीत स्वर्ण से उधार में शराब मांगने लगा। स्वर्ण कुमार ने इन्कार किया तो गुरमीत सिंह ने चाकू से उसके पेट पर वार किया। इससे स्वर्ण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। सदर थाना सिरसा पुलिस ने उसका बयान दर्ज करके आरोपी गुरमीत सिंह के खिलाफ अभियोग दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया। सरकारी अधिवक्ता पलविंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को इस मामले का निपटारा करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश वाणी गोपाल शर्मा ने गुरमीत सिंह को दोषी करार दे दिया।