{"_id":"698b7263b1eaa8be2e0745b1","slug":"lover-and-beloved-found-dead-sirsa-news-c-21-1-gkp1031-809219-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: कमरे में बेड पर मिला युवती का शव, फंदे पर लटका था प्रेमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: कमरे में बेड पर मिला युवती का शव, फंदे पर लटका था प्रेमी
Tue, 10 Feb 2026 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 10 Feb 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
मृतक सिमरन का फाइल चित्र।
-पुलिस बोली-पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा सिमरन की मौत का कारण
-ऑर्केस्ट्रा में काम करती थी सिमरन, सोमवार रात 12 बजे मिलने आया था प्रेमी सुनील
-प्रत्यक्षदर्शियों को आशंका-सिमरन की हत्या कर सुनील ने अपनी जान दी
फोटो नं :44 सिमरन की फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। कंगनपुर रोड स्थित फौजी चौक पर एक बिल्डिंग के कमरे में मंगलवार सुबह एक युवती का शव बेड और युवक का शव फंदे पर लटकता मिला। ऑर्केस्ट्रा मालिक गुरविंद्र की सूचना पर कीर्ति नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और युवक-युवती के शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने बताया प्राथमिक तौर पर सामने आया है कि मृतक सिमरन उर्फ सीमो वार्ड नंबर-15 रतिया जिला फतेहाबाद और मृतक सुनील कुमार निवासी ढाणी रामगढ़ जिला जींद निवासी था। दोनों शादीशुदा थे और दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था। बंद कमरे में आखिर क्या हुआ कि सिमरन की मौत हो गई और सुनील ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस इस रहस्य की तह तक जाने में जुटी है।। सिमरन की मौत का असल कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा। प्रत्यक्षदर्शियों को आशंका है कि सिमरन की हत्या कर सुनील ने अपनी जान दी है।
चार साल से पति से अलग रह रही थी सिमरन
ऑर्केस्ट्रा मालिक गुरविंद्र सिंह ने बताया 34 वर्षीय सिमरन चार साल से भिवानी निवासी अपने पति रवि से अलग रह रही थी। उसने घर चलाने के लिए ऑर्केस्ट्रा में काम करना शुरू कर दिया। पिछले तीन माह से वह मेरे नीलू ऑर्केस्ट्रा में काम कर रही थी। मैंने ऑर्केस्ट्रा में काम करने वाली युवतियों के रहने के लिए फौजी चौक स्थित एक अधिवक्ता के ऑफिस की बिल्डिंग किराये पर ली हुई है। इस बिल्डिंग में सिमरन अपनी साथी मीनू व संजना के साथ रह रही थी।
रात 12 बजे मिलने आया था प्रेमी
ऑर्केस्ट्रा मालिक गुरविंद्र सिंह ने बताया सोमवार सुबह सिमरन सिरसा के एक पैलेस में आयोजित पार्टी में डांस करने गई थी। शाम पांच बजे वह लौटी। रात करीब 12 बजे सुनील उसके पास आया। सिमरन व सुनील बिल्डिंग के नीचे वाले कमरे में सो गए। इसके आगे मेरा ऑफिस है। मंगलवार सुबह जब काफी देर तक सिमरन के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो मैंने सुबह 9 बजे दूूसरी चाबी से दरवाजा खोला तो बेड पर उसका शव पड़ा था और सुनील फंदे पर लटका हुआ था। सुनील ने गेट के ऊपर बनी खिड़की पर सिमरन के दुपट्टे से फंदा लगाया हुआ था।
विज्ञापन
मौसी बोली- सिमरन को तंग करता था सुनील
घटना की सूचना मिलने पर सिमरन की मौसी रणजीत कौर निवासी रतिया ने बताया सुनील सिमरन को परेशान करता था। इस बारे में सिमरन ने उसे बताया था। मौसी रणजीत ने कहा हो न हो, सुनील ने सिमरन की तकिये से मुंह दबाकर हत्या की है।
कोट्स
सिमरन व सुनील के बीच प्रेम संबंध था। सुनील सोमवार रात को सिमरन से मिलने आया था। सुबह कमरे में बेड पर सिमरन का शव मिला और सुनील का शव फंदे पर लटका हुआ था। सिमरन की मौत कैसे हुई, इसका पता पोस्टमार्टम होने के बाद ही चलेगा। पुलिस मृतकों के परिजनों का बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई करेगी। बुधवार को दोनों के शव का पोस्टमार्टम नागरिक अस्पताल में होगा।
-एसआई संदीप कुमार, जांच अधिकारी।