{"_id":"648c9ff62459a309380931d8","slug":"letter-written-to-deputy-commissioner-on-indecent-behavior-with-sarpanch-representative-and-panches-demanding-action-sirsa-news-c-21-hsr1034-158462-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सरपंच प्रतिनिधि व पंचों के साथ अभद्र व्यवहार पर उपायुक्त को लिखा पत्र, कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सरपंच प्रतिनिधि व पंचों के साथ अभद्र व्यवहार पर उपायुक्त को लिखा पत्र, कार्रवाई की मांग
Fri, 16 Jun 2023 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 16 Jun 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
ऐलनाबाद (सिरसा)। गांव तलवाड़ा खुर्द के सरपंच प्रतिनिधि व पंचों ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को उपायुक्त के नाम पत्र भेज पुलिस द्वारा अभद्र व्यवहार करने, धमकी देने और धक्का-मुक्की करके हवालात में डालने का आरोप लगाया है। जिसको लेकर सभी सदस्यों ने उपायुक्त सिरसा से न्याय की मांग की है। न्याय न मिलने पर रोषस्वरूप पूरी पंचायत ने आगामी 18 जून को सिरसा में गृहमंत्री अमित शाह की रैली में पहुंचकर अपना त्यागपत्र देने का फैसला लिया है।
सरपंच प्रतिनिधि ने बताया कि 13 जून को ढाणियों में बिजली का पोल गिरने पर उन्होंने बिजली विभाग को सूचना दी थी। जिसे विभाग के कर्मचारियों द्वारा सही कर बिजली को सुचारू रूप से चला दिया गया। लेकिन उसी समय गांव का ही एक व्यक्ति उनके साथ विवाद करने लगा जिसको लेकर उन्होंने ऐलनाबाद पुलिस थाना में सूचना दी। पुलिस मौके पर आई लेकिन उक्त व्यक्ति वहां से चला गया। जिसको लेकर सरपंच प्रतिनिधि व पंचायत सदस्य थाना ऐलनाबाद पहुंचे। इस दौरान थाने में मौजूद हवलदार व थाना प्रभारी उनके साथ अभद्र व्यवहार करने लगे और धक्का-मुक्की करके हवालात में डाल दिया। जिससे पूरी पंचायत में रोष है उन्होंने उपायुक्त सिरसा को पत्र लिख कार्यवाही की मांग की है।