फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Late Om Prakash Chautala's photo will be displayed on posters in all JJP offices: Dushyant

जेजेपी के सभी कार्यालय में पोस्टर पर लगेगी स्व. ओमप्रकाश चौटाला की तस्वीर : दुष्यंत

Sat, 17 May 2025 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 17 May 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Late Om Prakash Chautala's photo will be displayed on posters in all JJP offices: Dushyant
 सिरसा ​स्थित अपने आवास पर लोगों की समस्याएं सुनते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला।
सिरसा। हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पंजाब से हरियाणा को भाखड़ा और एसवाईएल नहर का पानी दिलाने की मांग को लेकर जननायक जनता पार्टी जल्द ही हरियाणा और पंजाब के राज्यपालों से मुलाकात करेगी। साथ ही अब जेजेपी के सभी पोस्टरों में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. ओमप्रकाश चौटाला की तस्वीर भी लगाई जाएगी। वे शनिवार को सिरसा स्थित अपने आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्या सुनने के दौरान संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को रोहतक में लिए गए निर्णयों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने बीते दिवस रोहतक में आयोजित जेजेपी के नए प्रदेश कार्यालय में पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों, प्रभारियों व जिला प्रवक्ताओं की बैठक में आवश्यक निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा कि आगामी 10 जून से 10 जुलाई तक प्रदेशभर में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन


जेजेपी की 11 सदस्यीय कमेटी की गई है गठित
पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आज हरियाणा पेयजल संकट की भारी समस्या से जूझ रहा है लेकिन हरियाणा और केंद्र सरकार द्वारा इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। इसी वजह से अब तक एसवाईएल व भाखड़ा के पानी पर हमारे हक में फैसला आने के बावजूद हरियाणा को उसका हक नहीं मिला। उन्होंने कहा कि जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने एक कमेटी गठित की है। जिसमें उनकी व जेजेपी के प्रदेशाध्यक्ष बृज शर्मा की अध्यक्षता में जेजेपी की 11 सदस्यीय कमेटी जल्द ही राज्यपाल, जल शक्ति, बिजली मंत्री से मुलाकात करेगी और ज्ञापन सौंपेगी व जल्द ठोस कदम उठाने की मांग करेगी। उन्होंने कहा कि मुलाकात के बाद भी पानी से जुड़ा यह गंभीर मसला हल नहीं होता है तो जेजेपी अन्य मजबूत विकल्प पर विचार करके बड़ा कदम उठाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला हमारे पूजनीय है : पूर्व उप मुख्यमंत्री
पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला हम सभी के पूजनीय हैं और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने निर्देश जारी किए हैं कि भविष्य में जेजेपी के सभी पोस्टरों में डॉ. भीमराव आंबेडकर, चौधरी देवीलाल, सर छोटूराम, शहीद भगत सिंह के साथ पूर्व सीएम ओपी चौटाला की तस्वीर भी लगाई जाएगी।



जेजेपी मजबूत संगठन खड़ा कर रही
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जेजेपी प्रदेशभर में मजबूत संगठन खड़ा कर रही है और जल्द ही हलका अध्यक्षों की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस विषय पर सभी जिला प्रभारियों व जिला अध्यक्षों से विचार-विमर्श किया जा चुका है। पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि रोहतक में बस स्टैंड के नजदीक जेजेपी कार्यालय को प्रदेश कार्यालय बनाया गया है। उन्होंने कहा कि हर महीने 5 और 20 तारीख को रोहतक कार्यालय में पार्टी द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और नए साथियों को पार्टी के साथ जोड़ा जाएगा। जेजेपी के युवा नेता रविंद्र सांगवान को रोहतक स्थित पार्टी प्रदेश कार्यालय का सचिव तथा वरिष्ठ नेता प्रो. रणधीर चीका को प्रदेश संगठन सचिव नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर जेजेपी के जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा, डॉ. राधेश्याम शर्मा, हरिसिंह भारी, प्रवक्ता अमर सिंह ज्याणी, शगनजीत सिंह गिल, सुखमंदर सिहाग, अनिल कासनियां, फतेहाबाद से जतिन खिलेरी, गुरमंगत सिंह, राजेंद्र कसवां, योगेश शर्मा, तरसेम मिढा, संदीप खैरेकां व दीपक भाटिया सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed