फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Last day of application for online examination today

यूजी व पीजी की ऑनलाइन परीक्षा के लिए आवेदन का आज अंतिम दिन

Sat, 17 Oct 2020 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Last day of application for online examination today
सहायक परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर सुरेंद्र कुंडू को ज्ञापन सौंपते विद्यार्थी। - फोटो : Sirsa
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा ने यूजी व पीजी के अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का अंतिम अवसर दिया है। पहले आवेदन करने की समय सीमा 17 अक्तूबर शाम पांच बजे तक थी। अब परीक्षार्थी 18 अक्तूबर को शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद ऑनलाइन पोर्टल बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

सीडीएलयू की ऑनलाइन परीक्षाओं के लिए शनिवार शाम पांच बजे तक समय था। अंतिम शाम तक करीब 369 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया। हालांकि कुल 417 विद्यार्थियों ने यूजी व पीजी की ऑनलाइन परीक्षा के लिए आवेदन किया हुआ है। लेकिन विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन पोर्टल एक दिन के लिए ओर खोल दिया। अब विद्यार्थी रविवार शाम पांच बजे तक ऑनलाइन परीक्षा के लिए पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर सुल्तान सिंह ने शनिवार को सुबह 11 से 12 बजे तक 24 नोडल अधिकारियों के साथ ऑनलाइन मीटिंग की। जिस पर परीक्षा को लेकर चर्चा की गई। साथ ही ऑनलाइन मॉक टेस्ट का भी आयोजन किया गया, जिसमें कि छात्रों को जानकारी दी गई कि तीन घंटे की परीक्षा में उन्हें लॉग आउट करने से पहले उत्तर पुस्तिका के हर पेज को अपलोड करना होगा। यदि बिना अपलोड किए ही छात्र लॉग आउट हो गया तो यूएमसी केस बन सकता है। इसी दौरान छात्रों के ओटीपी की समस्याओं का समाधान भी किया गया। परीक्षा 20 अक्तूबर से दो सत्रों में शुरू हो रही है। सुबह 9:30 से लेकर 12:30 बजे तक व दोपहर को दो से पांच बजे तक ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों को अपनी उत्तर पुस्तिका संबंधित महाविद्यालय विभाग से 19 अक्टूबर 2020 एक बजे तक लेनी होगी।
विज्ञापन

एबीवी ने डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर को सौंपा ज्ञापन
दूसरी ओर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सिरसा इकाई ने विद्यार्थियों की समस्याओं को व डेटशीट को लेकर चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय के सहायक परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर सुरेंद्र कुंडू को ज्ञापन दिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री चंदन सोनी एवं सीडीएलयू अध्यक्ष साहिल कांगड़ा ने सहायक परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर सुरेंद्र कुंडू से जल्द से जल्द विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की। इस मौके पर विद्यार्थी परिषद के प्रांत विश्वविद्यालय संयोजक सुमित कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जिन विद्यार्थियों ने परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन मोड का चयन किया था उनके लिए यह रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ऑनलाइन परीक्षाओं में कुल 42 कोर्सेज में 24 महाविद्यालयों एवं विभागों के कुल 417 से अधिक परीक्षार्थी भाग लेंगे। परीक्षा के लिए आवेदन करने की समय सीमा 18 अक्तूबर को शाम पांच बजे तक कर दिया गया।
- प्रोफेसर सुल्तान सिंह, परीक्षा नियंत्रक, सीडीएलयू सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed