फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   JJP national president Ajay Chautala inspected the Ghaggar drain, said - the sludge and weeds in the drain should be removed

Sirsa News: जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला ने घग्गर ड्रेन का किया निरीक्षण, बोले-ड्रेन की गाद और झांड़ियां हटाई जाएं

Wed, 24 Jun 2026 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 24 Jun 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
JJP national president Ajay Chautala inspected the Ghaggar drain, said - the sludge and weeds in the drain should be removed
सिरसा में हिसार घग्गर मल्टीपर्पज ड्रेन की सफाई व्यवस्था को देखते हुए जजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.
सिरसा। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने बुधवार को हिसार मल्टीपर्पज घग्गर ड्रेन की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। मानसून के मद्देनजर संभावित बाढ़ और जलभराव की स्थिति से निपटने की तैयारियों के लिए उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने शाहपुरिया, शंकरमंदोरी और चाहरवाला सहित कई गांवों का दौरा किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डॉ. चौटाला ने ड्रेन की सफाई की प्रगति और गुणवत्ता को लेकर अधिकारियों से रिपोर्ट ली। उन्होंने निर्देश दिए कि ड्रेन में जमा गाद और झाड़ियों को पूरी तरह हटाया जाए ताकि पानी का प्रवाह निर्बाध रूप से हो सके। ग्रामीणों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि किसानों की फसलों और ग्रामीणों के घरों को नुकसान से बचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन

इस दाैरान ग्रामीणों ने ड्रेन से जुड़ी समस्याएं भी उनके समक्ष रखीं जिस पर उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर जेजेपी किसान सेल के प्रदेश महासचिव सुरेंद्र चाहरवाला, ऐलनाबाद प्रधान अनिल कासनिया, जिला युवा प्रभारी शांतनु गोदारा, सुधीर कुकना, कृष्ण शाहपुरिया, राजेंद्र कस्वा, मदन गाट, देवीलाल और वेद सहारन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed