फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   JJP captures Block Committee Dabwali, 100 percent polling

Sirsa News: ब्लॉक समिति डबवाली पर जेजेपी का कब्जा, शकीला चेयरमैन व दीपा वाइस चेयरमैन चुने गए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
JJP captures Block Committee Dabwali, 100 percent polling
चुनाव के दौरान उपस्थित पार्टी सदस्य व ग्रामीण। - फोटो : Sirsa
डबवाली। शुक्रवार को डबवाली में ब्लॉक समिति के चेयरमैन व वाइस चेयरमैन का चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। जिसमें वाइस चेयरमैन के तीन उम्मीदवार गुरदीप सिंह, दीपा सिंह व सुभाष चंद्र मैदान में थे। इनमें से गुरदीप सिंह व सुभाष चंद्र को 9-9 वोट मिजे। जबकि दीपा सिंह को 12 वोट मिले। दीपा सिंह ने तीन वोटो से जीत दर्ज की। जबकि चेयरमैन के लिए इनेलो समर्थित रेखा, जेजेपी की शकीला तथा बीजेपी की सुनीता देवी ने ताल ठोकी। जिसमें रेखा को 9, सुनीता देवी को 8 वोट पड़े तथा जेजेपी की शकीला को 13 वोट मिले। शकीला देवी विजयी घोषित की गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर सीटीएम सिरसा अजय कुमार, तहसीलदार डबवाली भुवनेश मेहता, कार्यकारी बीडीपीओ रोशन लाल सहित कई अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। शहर थाना प्रभारी अपने दल-बल के साथ तैनात रहे। इस मौके इलेक्शन कानूनगो राजकुमार, सोहन लाल गवर्नमेंट आईटीआई सिरसा, अमरजीत गवर्नमेंट आईटीआई सिरसा, पंचायत ऑफिसर सुरजीत शर्मा सहित कुल 30 वार्डों के 30 सदस्य मौजूद थे और 100 प्रतिशत मतदान के साथ जेजेपी समर्थित चेयरमैन शकीला देवी गांव अबूबशहर तथा इसी पार्टी के वाइस चेयरमैन दीपा सिंह गांव गंगा विजेता रहे। इस मौके जेजेपी के जिला अध्यक्ष सर्वजीत मसीतां, प्रवक्ता रणदीप सिंह मट्टदादू, नरेंद्र सिंह बराड़ सहित कई अन्य कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद थे।
विज्ञापन

12 की जगह एक बजे तक पहुंचे सदस्य
चुनाव की प्रक्रिया को संपन्न करवाने के लिए अधिकारियों के साथ-साथ शहर थाना प्रभारी सत्यवान के नेतृत्व में पुलिस के करीब 30 जवान तैनात थे। जो सुबह साढ़े 11 बजे बीडीपीओ कार्यालय में पहुंच गए थे। जबकि चुनाव के लिए सदस्यों का प्रवेश समय 12 बजे से 1 बजे तक निर्धारित था। सुबह साढ़े 12 बजे तक एक भी सदस्य ने कक्ष में प्रवेश नहीं किया। सभी अधिकारी इंतजार करते रहे। फिर अचानक तीन गाड़ियों में सवार बीजेपी समर्थित सदस्य वरिष्ठ नेता आदित्य देवी लाल के साथ पहुंचे और प्रांगण में गहमा-गहमी शुरू हो गई। फिर धीरे-धीरे एक बजे तक पूरे 30 वार्डों के 30 सदस्य पहुंच गए और मौजूद अधिकारियों ने चुनाव प्रक्रिया को शुरू करवाया। 15-15 मिनट की प्रक्रिया में नोमिनेशन और जांच और लंच ब्रेक के बाद शुरू हुई प्रक्रिया करीब पौने चार बजे तक चलती रही और फिर 4 बजे विजेताओं की घोषणा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed