फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   It is necessary for fishermen to register online to avail the benefits of the schemes: Jagdish Chandra

मत्स्य पालकों को योजनाओं के लाभ लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाना जरूरी : जगदीश चंद्र

Mon, 18 Nov 2024 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 18 Nov 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
It is necessary for fishermen to register online to avail the benefits of the schemes: Jagdish Chandra
सिरसा। मछली पालकों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए सीएससी (अटल सेवा केंद्र) के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण करवाना होगा। जिला मत्स्य अधिकारी जगदीश चंद्र ने बताया कि मत्स्य विभाग की योजनाओं का लाभ लेने के लिए मत्स्य पालकों को रजिस्ट्रेशन नंबर लेना अनिवार्य है। पंजीकरण होने पर सभी प्रकार के लाभ बैंक के माध्यम से मिलेंगे।
विज्ञापन

इसके लिए प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह योजना के तहत नेशनल फिशरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। सभी मत्स्य कृषकों, मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड के सदस्यों, विभाग से लाभान्वित मत्स्य पालकों का रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन होगा। इसके लिए आधार नंबर, मोबाइल नंबर, बैंक खाता के संबंध में जानकारी देनी होगी। उन्होंने कहा कि मत्स्य पालकों एवं इससे जुड़े लोगों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है। किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर मत्स्य विभाग कार्यालय पहुंचकर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

समूह के जरिये करना होगा मछली पालन

जिला मत्स्य अधिकारी ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत कोई भी महिला या पुरुष समुदाय के साथ मिलकर मछली पालन कर सकता है। इसके लिए उसे अनुदान और उपकरण दिए जाते हैं। इस योजना में आवेदन करने के लिए सिर्फ एक शर्त है कि मछली पालन समूह के जरिये ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मछली पालन से सृजित होंगे रोजगार के अवसर

जिला मत्स्य अधिकारी ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय स्तर पर मत्स्य पालन के क्षेत्र में लगे मछुआरों, मत्स्य कृषक, मत्स्य विक्रेता, मत्स्य प्रसंस्करण कर्ता एवं अन्य हित धारकों की पहचान कर राष्ट्रीय मत्स्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पंजीकृत कराना है। मछली पालन से जुड़े किसानों के लिए रोजगार सृजन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed