फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Investigation of SI's demand for bribe started, responsibility assigned to DSP

Sirsa News: एसआई के रिश्वत मांगने के मामले की जांच शुरू, डीएसपी को सौंपी जिम्मेदारी

Fri, 26 May 2023 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 26 May 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Investigation of SI's demand for bribe started, responsibility assigned to DSP
संवाद न्यूज एजेंसी,
विज्ञापन

सिरसा। कष्ट निवारण समिति की बैठक में शिकायत पर सुनवाई करते हुए प्रदेश के कृषि मंत्री जेपी दलाल द्वारा एसआई को निलंबित करने के आदेश पर अमल शुरू हो गया है। पुलिस ने विभागीय जांच शुरू कर दी है। जांच की जिम्मेदारी डीएसपी को सौंपी गई है। डीएसपी ने जांच शुरू कर दी है और रिश्वत मांगने वाली वीडियो खंगाली जा रही है। इसके आधार पर कार्रवाई होगी।
वीरवार को सिरसा में पंचायत भवन में कष्ट निवारण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में शिकायत आई कि एसआई ने रिश्वत मांगी थी। इस पर कृषि मंत्री ने आरोपी पुलिस कर्मचारी को निलंबित करने के आदेश दिए। साथ ही जांच भी कराए जाने की बात कही। इस पर अब पुलिस विभाग ने जांच शुरू कर दी है। एसपी उदय सिंह मीना ने इसकी जांच का जिम्मा डीएसपी जगत सिंह को सौंपा है। बताया जा रहा है कि अब वीडियो खंगाला जा रहा है, जिसमें रिश्वत मांगी या नहीं इस बात का सबूत है। जांच के बाद ही मंत्री के आदेश पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



मंत्री ने निलंबित करने के आदेश दिए थे। बाद में जांच भी करवाए जाने की बात कही। इसलिए इस मामले की जांच डीएसपी को सौंपी गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। -उदय सिंह मीना, एसपी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed