फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   ward committee meeting

Sirsa News: वार्ड 13 की कमेटी बैठक में जनसमस्याओं पर चर्चा

Mon, 21 Sep 2026 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 21 Sep 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
ward committee meeting
पार्कों के रखरखाव, सफाई, सीवरेज, जलभराव और बिजली व्यवस्था सुधारने की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कालांवाली। शहर के वार्ड-13 में वार्ड कमेटी की बैठक सोमवार को नगर पार्षद नितिन गर्ग के प्रतिष्ठान पर हुई। बैठक की अध्यक्षता कमेटी अध्यक्ष नितिन गर्ग ने की। इसमें कमेटी सदस्यों ने वार्ड की विभिन्न जनसमस्याओं पर चर्चा की।
सदस्यों ने समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए अधिकारियों को मांगपत्र भेजा। कमेटी ने हुडा पार्क सहित अन्य पार्कों के रखरखाव और नियमित सफाई की मांग की। वार्ड में सीवरेज जाम और पेयजल समस्या के समाधान पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

बरसात में जलभराव से निजात पाने के लिए पानी की निकासी की उचित व्यवस्था मांगी गई। मुख्य सड़कों पर वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिए गति अवरोधक लगाने की भी मांग रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य प्रमुख मांगें
बैठक में पार्कों और गलियों में घूम रहे आवारा पशुओं की समस्या उठाई गई। मच्छरों के प्रकोप को रोकने के लिए नियमित धुआं-छिड़काव करवाने की मांग हुई। सूखे और कांटेदार पौधों की कटाई-छंटाई करवाने की बात भी कही गई। बिजली की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने और लटक रही खतरनाक तारों को ठीक करवाने की मांग भी रखी गई। कमेटी सदस्यों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन मांगपत्र पर शीघ्र संज्ञान लेकर कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed