फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   baba jeevan singh janm dihada celebrated

Sirsa News: बाबा जीवन सिंह के जन्म दिहाड़े पर गुरमत समागम में उमड़ी संगत

Mon, 21 Sep 2026 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 21 Sep 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
baba jeevan singh janm dihada celebrated
सिरसा। श्री गुरुद्वारा साहिब पातशाही दसवीं में अखंड पाठ सुनते हुए सांसद कुमारी सैलजा व अन्य श्र
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। महान गुरु-सेवक बाबा जीवन सिंह (भाई जैता) का 365वां जन्म दिहाड़ा सोमवार को मनाया गया। श्री गुरुद्वारा साहिब पातशाही दसवीं में गुरमत समागम श्रद्धा और उत्साह से आयोजित हुआ। इसमें श्री अखंड पाठ साहिब का भोग, अरदास और गुरमत कीर्तन हुआ।
बड़ी संख्या में संगत ने गुरु दरबार में हाजिरी भरी। उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया। सांसद सैलजा सहित कई धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक हस्तियां भी समागम में शामिल हुईं। वक्ताओं ने बाबा जीवन सिंह के समर्पण, साहस और शहादत को याद किया।
विज्ञापन

उन्होंने उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। यह कार्यक्रम 17 सितंबर के नगर कीर्तन और 20 सितंबर के मुख्य कार्यक्रम की शृंखला में था। इसका आयोजन हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, शिरोमणि शहीद बाबा दीप सिंह ग्रंथी सभा (ऑल इंडिया) तथा ऑल इंडिया मजहबी सिख वेलफेयर एसोसिएशन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन में नई जिम्मेदारियां : समागम के दौरान ऑल इंडिया मजहबी सिख वेलफेयर एसोसिएशन ने संगठनात्मक कार्यक्रम भी किया। इसमें कई पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
गुरजंट सिंह रोड़ी को मुख्य राष्ट्रीय सिख धर्म प्रचारक बनाया गया। हरपाल सिंह महासचिव हरियाणा, हरपिंदर सिंह हैप्पी प्रदेश अध्यक्ष यूथ विंग हरियाणा और बलजीत सिंह भंबूर ब्लॉक सिरसा अध्यक्ष नियुक्त हुए।

चंद सिंह हरिपुरा रानियां ब्लॉक अध्यक्ष और गुरविंदर सिंह गिल जिला यूथ विंग अध्यक्ष बने। सविंदर सिंह सिरसा को सामाजिक सेवाओं के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed