{"_id":"6841d2ee675292fd28099ef3","slug":"inter-state-gang-of-thieves-busted-11-bikes-recovered-sirsa-news-c-128-1-svns1027-139028-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: अंतरराज्यीय चोर गिरोह का खुलासा, 11 बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: अंतरराज्यीय चोर गिरोह का खुलासा, 11 बाइक बरामद
विज्ञापन
चोरी की पकड़ी बाइकों के साथ आरोपी गुरदेव सिंह व पुलिस टीम।
कालांवाली। सीआईए कालांवाली ने अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह को पकड़ा है। गांव फलड़ थाना संगत जिला बठिंडा पंजाब निवासी गुरदेव सिंह से पुलिस ने पुलिस ने अलग-अलग प्रकार की 11 बाइक बरामद की हैं। आरोपी को डबवाली न्यायिक अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी गुरदेव सिंह ने बताया कि वो नशे का आदी है। नशे की पूर्ति व महंगे शौक के लिए वह चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। चोरी की वारदातों में उसने अपने गांव फलड़ के ही निक्कू सिंह व एक नाबालिग का नाम कबूला है। इसकी पुलिस गहनता से जांच कर रही है।
कालांवाली के डीएसपी संदीप धनखड़ ने बताया कि सीआईए कालांवाली की टीम प्रभारी एसआई सुरेश कुमार के नेतृत्व में तारूआना के पास नाकाबंदी करके वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान टीम के मुख्य सिपाही संदीप ने संदेह के आधार पर बाइक रुकवाकर जांच की तो मोटरसाइकिल पर फर्जी नंबर प्लेट लगी मिली।
विज्ञापन
पुलिस जांच में पाया गया कि यह नंबर प्लेट मोटरसाइकिल मार्का सीडी डीलक्स की थी। इसका थाना कालांवाली में वर्ष 2024 में चोरी का मामला दर्ज है। इसके अलावा कालांवाली में वर्ष 2024 व 2025 में चोरी दो बाइक भी बरामद की। इसी तरह आरोपी से गहनता से पूछताछ की तो उसने डबवाली व पंजाब एरिया में की गई आठ वारदात और कबूल कीं। पुलिस टीम ने बाइक बरामद कर ली है।