{"_id":"640cc3cd4f5f7281cc02363f","slug":"increased-vigilance-regarding-h3n2-virus-five-beds-in-triage-ward-and-30-beds-reserved-in-isolation-ward-sirsa-news-c-21-1-76894-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: एच3एन2 वायरस को लेकर बढ़ी सतर्कता, ट्रायज वार्ड में पांच और आइसोलेशन वार्ड में 30 बेड रिजर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: एच3एन2 वायरस को लेकर बढ़ी सतर्कता, ट्रायज वार्ड में पांच और आइसोलेशन वार्ड में 30 बेड रिजर्व
Sat, 11 Mar 2023 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 11 Mar 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। एच3एन2 इन्फ्लूएंजा वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। नागरिक अस्पताल के ट्रायज वार्ड में पांच व आइसोलेशन वार्ड में 30 बेड को रिजर्व रखा गया है। इसके साथ ही अस्पताल की फ्लू ओपीडी में एच3एन2 वायरस का सैंपल एकत्र किए जाएंगे। इनकी आरटीपीसीआर लैब में जांच होगी। हालांकि फ्लू ओपीडी इंचार्ज की ड्यूटी ट्रेनिंग पर लगी होने के कारण शनिवार को आशंकितों के सैंपल नहीं नहीं लिए गए। वहीं, डॉक्टर्स का कहना है कि स्वाइन फ्लू वायरस का ही बदला नाम है। इसका इलाज व लक्षण एक समान है। इससे बचाव के लिए मास्क अवश्य लगाएं।
नागरिक अस्पताल में खांसी, जुकाम बुखार के रोजाना करीब 150 मरीज इलाज करवाने के पहुंचते हैं। इसमें से कोरोना आशंकित व ज्यादा प्रभावित 40 से 50 मरीजों को फ्लू ओपीडी में जांच के लिए भेजा जाता है। अब एच3एन2 इन्फ्लूएंजा वायरस ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ दी है। जिले में अभी इस वायरस से कोई भी मरीज नहीं है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस वायरस के लक्षण और इलाज स्वाइन फ्लू व अन्य वायरसों जैसा है। नए वायरस की अलग से सैंपल एकत्र करने को लेकर स्वास्थ्य विभाग के पास अभी तक मुख्यालय से कोई आदेश जारी नहीं हुए हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां पूरी हैं। अस्पताल की फ्लू ओपीडी में मरीजों के सैंपल लिए जा रहे हैं। इसके अलावा ट्रायज वार्ड के पांच और आइसोलेशन वार्ड में 30 बेड भी रिजर्व कर दिए गए हैं। अगर कोई भी नए वायरस से पीड़ित मिलता है, तो उसे ट्रायज व आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया जाएगा। आरक्षित किए गए वार्ड में सभी सुविधा उपलब्ध है।
आरटीपीसीआर लैब में होगी नए वायरस की जांच
नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी भवन में ही फ्लू ओपीडी बनाई गई है। यहां पर खांसी, जुकाम, बुखार व कोरोना आशंकित के सैंपल एकत्र किए जाते हैं। इनमें से अगर कोई मरीज कोरोना व स्वाइन फ्लू का आशंकित मिलता है तो विभाग उसके सैंपल लेकर अस्पताल की आरपीटीसीआर लैब में ही जांच करवाएगा।
विज्ञापन
ट्रायज व आइसोलेशन वार्ड में सामान्य मरीजों का चल रहा इलाज
नागरिक अस्पताल के ट्रायज व आइसोलेशन वार्ड में सामान्य मरीजों को भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है। नए वायरस से कोई मरीज पीड़ित पाया जाता है तो विभाग वार्ड को खाली करवा कर वायरस पीड़ितों को भर्ती करेगा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार मरीजों के इलाज व उनकी देखरेख के लिए दवाई व कर्मचारी पूरे हैं।
वायरस के यह हैं लक्षण
नागरिक अस्पताल के फ्लू ओपीडी इंचार्ज डॉ. रॉकी बांसल ने बताया कि खांसी, नाक बहना, गले में खराश, सिरदर्द, शरीर में दर्द, बुखार, ठंड लगना, थकान, दस्त और उल्टी नए वायरस के लक्षण हैं। इंफ्लूएंजा वायरस को 4 हिस्सों ए, बी, सी और डी में बांटा गया है।
इस तरह करें बचाव
नए वायरस से बचाव के लिए लोग खुद को साफ सूथरा रखें, हाथों को समय पर साफ करते रहें, सैनिटाइजर का इस्तेमाल कर, मास्क लगाकर रखें। कोरोना गाइडलाइन का पालन करते रहें। किसी को इस तरह के लक्षण आते हैं, तो वह डॉक्टर से अवश्य जांच करवाएं।
वर्जन
एच3एन2 वायरस के लक्षण और इलाज स्वाइन फ्लू की तरह ही है। इसके लिए विभाग के पास पूरे उपकरण हैं। कोरोना व स्वाइन फ्लू के सैंपल लेने के साथ ही नए वायरस की भी जांच की जा रही है। जिले में अभी तक नए वायरस का कोई भी मरीज आशंकित व संक्रमित नहीं है। अस्पताल के ट्रायज वार्ड और आइसोलेशन वार्ड को ही आरक्षित कर दिया गया है। -डॉ. संजय कुमार, जिला महामारी अधिकारी, सिरसा ।