{"_id":"61a3bd6d76fec95c28687804","slug":"in-one-night-the-locks-of-4-shops-were-broken-at-different-places-in-the-city-due-to-police-patrolling-a-major-incident-was-avoided-sirsa-news-hsr6180678185","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक रात में शहर में अलग-अलग जगह टूटे 4 दुकानों के ताले, पुलिस गश्त के कारण बड़ी घटना होने से बची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक रात में शहर में अलग-अलग जगह टूटे 4 दुकानों के ताले, पुलिस गश्त के कारण बड़ी घटना होने से बची
विज्ञापन
शहर में चोरी की घटना घटित होने के बाद व्यापारियों की बैठक लेते थाना प्रभारी अमित बैनीवाल
- फोटो : Sirsa
कालांवाली। शहर में शनिवार रात को अलग-अलग जगहों पर चार दुकानों के ताले टूटे मिले। घटना की सूचना मिलते ही कालांवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी।
शनिवार रात चोर शहर की भगत सिंह मार्केट स्थित विक्की क्लाथ हाउस की दुकान के दो ताले तोड़कर लगभग 14 सौ रुपये की नकदी चुराकर ले गए। इसी तरह पंजाब बस स्टैंड के नजदीक एक दुकान से ताले तोड़कर एक कंबल व लगभग 2 हजार रुपये की नकदी ले गए। पंजाब नेशनल बैंक के सामने स्थित वीटा सब-सेंटर के दोनों ताले टूटे हुए मिले। जबकि सेवन प्लस आईलेट्स सेंटर का एक ताला टूटा हुआ मिला, लेकिन चोर इन दोनों दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम नहीं दे पाए। आंदेशा लगाया जा रहा है कि गश्त के दौरान पुलिस टीम के वाहन की आवाज सुनकर चोर सब सेंटर का ताला तोड़ने के बावजूद घटना को अंजाम देने वाली दो लोहे की रॉड मौके पर छोड़कर भाग गए। सीसीटीवी फुटेज की जांच करके चोरों की तलाश शुरू कर दी।
इससे पहले इसके अलावा थाना प्रभारी अमित बैनीवाल व चौकी प्रभारी सुमित कुमार ने व्यापारियों की एक बैठक लेकर दुकानदारों को कहा कि पुलिस प्रशासन आमजन की सुरक्षा के लिए हर समय तैनात है। पुलिस की टीमें लगातार पीसीआर, राइडर की सहायता से शहर में गश्त कर रही है, लेकिन फिर भी पुलिस हर जगह पर नहीं पहुंच पाती। ऐसे में व्यापारी वर्ग पुलिस प्रशासन का सहयोग करे और अपनी-अपनी मार्केट में चौकीदार नियुक्त करे।

ताले टूटने पर कार्रवाई करती कालांवाली पुलिस।- फोटो : Sirsa
विज्ञापन