{"_id":"6aa191a3f3ed3eef410d9090","slug":"in-makhosarani-a-buffalo-gave-1967-liters-of-milk-hldb-team-checked-the-production-sirsa-news-c-128-1-sir1004-164691-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: माखोसरानी में भैंस ने दिया 19.67 लीटर दूध, एचएलडीबी टीम ने जांचा उत्पादन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: माखोसरानी में भैंस ने दिया 19.67 लीटर दूध, एचएलडीबी टीम ने जांचा उत्पादन
Wed, 09 Sep 2026 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 09 Sep 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
भैंस का दूध नापने के बाद जानकारी देते पशुपालक व एचएलडीबी टीम के डाक्टर। संवाद
- फोटो : 1
चोपटा। गांव माखोसरानी में दूसरे ब्यांत की भैंस ने लाइव मिल्किंग के दौरान प्रतिदिन औसतन 19.67 लीटर दूध दिया। बेहतर उत्पादन से भैंस आसपास के पशुपालकों के आकर्षण का केंद्र बन गई।
पशुपालक अनूप कासनियां की भैंस के उत्पादन की जांच के लिए हरियाणा लाइवस्टॉक डेवलपमेंट बोर्ड (एचएलडीबी) की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने वास्तविक मिल्किंग के आधार पर पूरे दिन के उत्पादन का आकलन किया।
एचएलडीबी के डॉ. रोहित जांगड़ा ने बताया कि सरकार नस्ल सुधार को बढ़ावा देने के लिए योजनाएं चला रही है। भैंसों में मुर्राह तथा गायों में साहीवाल और हरियाणा बेलाही नस्ल को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि दूध उत्पादन का रिकॉर्ड तैयार कर बेहतर उत्पादन वाले पात्र पशुपालकों को प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है। लाइव मिल्किंग से पशु की वास्तविक उत्पादन क्षमता का आकलन होता है। इससे खान-पान, देखभाल और पशु प्रबंधन बेहतर करने में मदद मिलती है।