फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   In front of the loader, the striking workers stopped the cleaning, the city council wrote a letter to the administration for security

लोडर के आगे लेट हड़ताली कर्मियों ने रुकवाई सफाई नगर परिषद ने सुरक्षा के लिए प्रशासन को लिखा पत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
In front of the loader, the striking workers stopped the cleaning, the city council wrote a letter to the administration for security
लोडर के आगे लेट कर विरोध प्रदर्शन करते हड़ताली सफाई कर्मचारी । - फोटो : Sirsa
सिरसा। सफाई कर्मचारियों की बीते नौ दिनों से हड़ताल जारी है। इसके कारण शहर में 120 स्थानों पर कूड़े के बड़े ढेर लगे हैं। वीरवार सुबह ठेकेदार के सफाई कर्मचारियों ने शहर के अस्थायी डंपिंग प्वाइंटों पर कूड़ा उठाने का प्रयास किया, तो हड़ताली कर्मचारियों ने उसका विरोध कर दिया। इस दौरान कर्मचारी लोडर के आगे लेट गए और ठेकेदार के कर्मचारियों को खदेड़ दिया। नगर परिषद ने भी प्रशासन को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करने व शहर में सफाई करवाने के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन

विभिन्न मांगों को लेकर नगर परिषद के सफाई और दमकल कर्मचारियों की नौवें दिन वीरवार को भी हड़ताल जारी रही। सुबह आठ बजे हड़ताली कर्मचारियों को शहर के शिवपुरी रोड पर बने अस्थायी डंपिंग प्वाइंट पर सफाई करवाए जाने की सूचना मिली। इसके बाद कर्मचारी रोष प्रदर्शन करते हुए मौके पर पहुंच गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान कर्मचारी लोडर आगे लेट गए और काम न करने की चेतावनी दी। सूचना मिलने के बाद मुख्य सफाई निरीक्षक जयवीर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कर्मचारियों ने उनकी एक नहीं सुनी। कर्मचारियों ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा तब तक वह शहर में सफाई नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

शहर में एकत्र हुआ 170 टन कूड़ा
सफाई न होने के कारण 170 टन के करीब कूड़ा शहर में एकत्र हो चुका है। नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान मनोज अठवाल ने कहा कि हमारी टीम कूड़े की पहरेदारी कर रही है। नगर परिषद के अधिकारी धमकी देकर गए हैं, हमने कहा है कि हमारी लाश या मांगे पूरी होने के बाद ही कूड़ा उठेगा। सफाई कर्मचारियों का धरना दिन-रात जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मशीन से सफाई करवाने का भी काम करवाया बंद
शहर के मुख्य मार्गों पर बने फुटपाथ के साथ मिट्टी और कूड़ा उठाने के लिए नगर परिषद ने मशीन लगाई है। रात को कर्मचारियों ने मशीन को भी बंद करवा दिया। अब नगर परिषद ने भी प्रशासन को पत्र लिखकर सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग रखी है, ताकि सफाई का काम करवाया जा सके।

शहर में सफाई करवाने के लिए ठेकेदार के कर्मचारी काम कर रहे हैं। हड़ताल पर गए कर्मचारियों इसका विरोध किया है। अब शहर में सफाई करवाने के लिए जिला प्रशासन को भी पत्र लिखा गया है। प्रशासन की ओर से ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया जाएगा। इसके बाद ही शहर में सफाई का काम हो सकेगा। - जयवीर सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर परिषद सिरसा।

शहर के नागरिक अस्पताल रोड पर लगा कूड़े का ढेर और गुजरता वाहन चालक ।

शहर के नागरिक अस्पताल रोड पर लगा कूड़े का ढेर और गुजरता वाहन चालक ।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed