फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   In case of death of young man, villagers blocked the road and police registered a case against the cable operator.

Sirsa News: युवक की मौत मामले में ग्रामीणों ने किया रोड जाम तो पुलिस ने केबल संचालक पर दर्ज किया केस

Wed, 03 Apr 2024 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 03 Apr 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
In case of death of young man, villagers blocked the road and police registered a case against the cable operator.
रानियां। दो दिन पहले करंट लगने से नगराना गांव के एक युवक की मौत के मामले में पुलिस प्रशासन के ढुलमुल रवैया से नाराज ग्रामीणों ने मोबाइल मार्केट के समीप सिरसा-जीवननगर रोड पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने सड़क पर धरना दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

जाम की सूचना मिलने के बाद शहर थाना प्रभारी दिनेश कुमार मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने प्रदर्शनकारियों से बात कर एफआईआर दर्ज करने के लिए आधा घंटा की मोहलत मांगी और जाम खोलने के लिए कहा। थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद ग्रामीण मान गए और उतनी देर के लिए रोड की एक साइड से जाम खोल दिया। पुलिस प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए केबल संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद ग्रामीणों ने सड़क से धरना उठा लिया और वापिस चले गए।
विज्ञापन

मामले के अनुसार रविवार को नगराना निवासी 23 वर्षीय बंटी पुत्र गुरमेल अपने साथी गुरदास पुत्र जोगिंद्र के साथ गांव से किसी काम के लिए रानियां आया हुआ था। दोनों युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर मोबाइल मार्केट से गुजर रहे थे। इस दौरान एक लटकती हुए केबल के तार के संपर्क में आने से दोनों युवकों को बिजली का करंट लग गया। हादसे में बंटी की मौत हो गई और गुरदास गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों का आरोप है कि घटना के दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
पुलिस ने आरोपी केबल संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बिजली निगम के एसडीओ ने आरोपी केबल संचालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। मृतक के परिजनों को पुलिस न्याय दिलवाएगी। --- दिनेश कुमार, शहर थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed