{"_id":"67deff48c6d0b76311051191","slug":"illegal-liquor-factory-busted-huge-quantity-of-english-liquor-and-beer-recovered-sirsa-news-c-21-hsr1033-589819-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: अवैध शराब फैक्टरी का भंडाफोड़, भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: अवैध शराब फैक्टरी का भंडाफोड़, भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद
Sat, 22 Mar 2025 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 22 Mar 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
सिरसा में पकड़े गए आरोपी पुलिस टीम के साथ।
सिरसा। जिले की सीआईए पुलिस टीम ने गांव रुपाणा बिश्नोईयान क्षेत्र में अंग्रेजी शराब बनाने की अवैध फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस टीम ने कैंटर और पिकअप में लदी अंग्रेजी शराब और भारी मात्रा में बीयर बरामद किया है। 868 पेटी अंग्रेजी शराब और 770 पेटी बीयर सहित कुल 1,638 पेटियांं बरामद हुई हैं। इस टीम ने करीब सवा करोड़ रुपये की शराब के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अवैध फैक्टरी के परिसर से अवैध रूप से शराब बनाने की मशीन, लेबल, होलोग्राम और खाली बोतलें बरामद की है।
एसपी विक्रांत भूषण ने बताया कि सीआईए पुलिस टीम के प्रभारी प्रेम कुमार को सूचना मिली कि शक्कर मंदोरी रोड पर रुपाणा बिश्नोईयान क्षेत्र में प्लाॅट में अवैध शराब से लदा कैंटर और पिकअप खड़ी है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने आबकारी विभाग की टीम को मौके पर बुलाया और बताए गए स्थान पर दबिश देकर शराब से भरे दो वाहन पकड़े। साथ ही पुलिस ने पांच आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। इनमें सिरसा जिले के गांव रुपाणा बिश्नोईयान निवासी बंसीलाल, अनूप और विकास शामिल हैं। इनके साथ यूपी के उन्नाव जिले के क्षेत्र नवादा निवासी अरुण और नेवल क्षेत्र निवासी रामशंकर को भी गिरफ्तार किया गया है। उन्नाव निवासी दोनों आरोपी आजकल फतेहाबाद जिले के भट्टू कलां क्षेत्र में रह रहे थे।
टीम ने वहां मौजूद लोगों से शराब रखने का परमिट और लाइसेंस दिखाने के लिए कहा, लेकिन वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इसलिए दोनों गाड़ियों को कब्जे में लेकर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली गई तो गाड़ियों में से 868 पेटी अंग्रेजी शराब और 770 पेटी बीयर सहित कुल 1,638 पेटी अवैध शराब बरामद हुई।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस टीम और आबकारी विभाग के अधिकारियों ने प्लाॅट के अंदर बने मकानों में तलाशी ली तो वहां से अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बनाने की मशीन, लेबल, होलोग्राम और खाली बोतलें बरामद हुईं। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि वहां नकली शराब भी तैयार की जा रही थी। पकड़े गए व्यक्तियों के खिलाफ थाना नाथूसरी चोपटा में आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
एसपी विक्रांत ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इस दौरान शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी लेकर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि आरोपी कुछ शराब पंजाब से भी लाए थे। इस शराब को गुजरात भेजा जाना था। उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। इनमें से अरुण और रामशंकर को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया, जबकि रुपाना बिश्नोईयान निवासी बंसीलाल, अनूप और विकास को पूछताछ के लिए सात दिन के रिमांड पर लिया गया है।