फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Hospital roof will not leak in rain, wires will not burn due to power load

Sirsa News: बारिश में नहीं टपकेगी अस्पताल की छत, बिजली लोड से नहीं जलेंगे तार

Fri, 18 Aug 2023 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 18 Aug 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
Hospital roof will not leak in rain, wires will not burn due to power load
सिरसा। नागरिक अस्पताल के जर्जर भवन की मरम्मत के लिए पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की तरफ से वर्क ऑर्डर जारी किया गया है। एजेंसी की ओर से दो दिनों के अंदर अस्पताल परिसर का मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा। वार्ड के अनुरूप विभाग की ओर से कार्य किया जाएगा ताकि मरीजों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। हालांकि इससे पूर्व बीएंडआर विभाग की इलेक्ट्रिकल विंग की ओर से बिजली संबंधी कार्य शुरू किया जा चुका है। जिससे बिजली लोड के कारण केबल जलने की समस्या का स्थायी समाधान हो पाएगा।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार मरम्मत कार्य के लिए एजेंसी को नौ माह समय दिया गया है। बता दें कि एक वर्ष पहले प्रशासनिक अधिकारियों ने नागरिक अस्पताल के भवन की मरम्मत को लेकर प्लान तैयार किया था। इसके लिए पीडब्ल्यूडी बीएंडआर विभाग के अधिकारियों ने दो करोड़ 82 लाख का प्रस्ताव तैयार किया था। विभाग की ओर से हाल ही में दो करोड़ 82 लाख रुपये का टेंडर एजेंसी को अलॉट किया गया है।
विज्ञापन


मरीजों की सुविधा के अनुसार एजेंसी करेगी कार्य
विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी को विशेष आदेश दिए गए है कि कार्य के दौरान मरीजों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसलिए पहले उन वार्ड का मरम्मत कार्य करें जहां पर मरीजों की संख्या कम है। इसी आधार पर एजेंसी की ओर से एस्टीमेट मैप तैयार किया गया है ताकि कम से कम समय में तेजी से अस्पताल के मरम्मत कार्य को पूरा किया जा सके। बता दें कि नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन एक हजार के आसपास मरीज उपचार के लिए आते हैं। 170 के करीब मरीजों के लिए बेड की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोड की समस्या से मिलेगी निजात
नागरिक अस्पताल में मरीजों को सुविधा देने के लिए एसी व अन्य उपकरण लगाए गए हैं। समय के साथ इनमें इजाफा हो रहा है। मशीनों व अन्य उपकरणों के लोड के कारण बिजली के तार जलने की समस्या बनी रहती है। क्योंकि सालों पहले ही बिजली के तार बिछाए गए थे। ऐसे में एजेंसी की ओर से भविष्य के बिजली लोड को ध्यान में रखकर तार बिछाए जाएंगे। इसको लेकर एजेंसी ने चिकित्सकों के कक्ष, एमरजेंसी वार्ड, जनरल वार्ड आदि में अलग-अलग बिजली लाइन बिछाने की योजना बनाई है। जिससे किसी प्रकार की परेशानी मरीजों और चिकित्सकों को न झेलनी पड़े।

छत की मरम्मत से लेकर पानी की लाइन बदली जाएगी
नागरिक अस्पताल में दो करोड़ 82 लाख की लागत से होने वाले मरम्मत कार्य में छोटे से लेकर बड़े हर प्रकार के कार्य किए जाएंगे। कुछ माह पहले दूसरी मंजिल पर पीडियाट्रिक वार्ड तैयार किया गया था। जिसे छोड़कर अन्य वार्डों, कमरों की दीवार, छत, फर्श, पिलर, भवन में पानी की पाइप, छत की चहारदीवारी सहित अन्य हर प्रकार की मरम्मत का कार्य किया जाना है। इससे पहले बारिश के चलते यहां की छत टपकने और सीवरेज ओवरफ्लो होने से मरीजों को काफी परेशानी होती थी।

नागरिक अस्पताल के भवन की मरम्मत करने के लिए वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया है। जल्द ही मरम्मत का काम शुरू कर दिया जाएगा। नौ माह में एजेंसी की ओर से मरम्मत का काम पूरा किया जाना है। इलेक्टिकल विंग की ओर से एक करोड़ 60 लाख की लागत से भवन की मरम्मत व बिजली मरम्मत का कार्य भी संबंधित विंग की ओर से करवाया जाना है।

कमलदीप राणा, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर, सिरसा।


अस्पताल के भवन की मरम्मत करने का कार्य जल्द ही शुरू होगा। बिजली के तार बदलने का काम शुरू हो चुका है। दो करोड़ 82 लाख की लागत से पूरे भवन की मरम्मत सहित अन्य कार्य करवाए जाने हैं।
डॉ. संदीप गुप्ता, पीएमओ, नागरिक अस्पताल सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed