फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Horrific accident in Sirsa: Two cars collided head-on, five including husband-wife, two children died

सिरसा में भीषण हादसा: दो कारों की आमने-सामने टक्कर, पति-पत्नी, दो बच्चे समेत पांच की मौत

Thu, 30 Mar 2023 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 30 Mar 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Horrific accident in Sirsa: Two cars collided head-on, five including husband-wife, two children died
बरनाला रोड पर सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार व मौके पर पहुंची पुलिस ।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शहर के बरनाला रोड पर वीरवार शाम को भीषण सड़क हादसा हुआ। दो कारों के बीच आमने-सामने की टक्कर में एक ही परिवार के चार सदस्या सहित 5 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलने के पश्चात सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। सड़क हादसा इतना भयानक था कि दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए। स्कोडा कार कई पलटे खाते हुए पेड़ों से जा टकराई ।
वीरवार को शाम करीब साढ़े 5 बजे बरनाला रोड पर फ्लाईओवर के पास स्थित निरंकारी भवन के समीप ऑल्टो व स्कोडा कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि ऑल्टो कार वहां स्थित पेट्रोल पंप से तेल भरवाकर सरदूलगढ़ जाने के लिए सड़क पर चढ़ रही थी। इसी दौरान सरदूलगढ़ से सिरसा की ओर आ रही स्कोडा कार ने ऑल्टो कार को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। ऑल्टो कार में सरदूलगढ़ निवासी 35 वर्षीय गुरतेज सिंह, उसकी पत्नी प्रभजोत कौर, छह वर्ष का गुणताज व छह माह का बेटा सुखताज व उसकी भतीजी कंवलप्रीत कौर सवार थे। हादसे में पति, पत्नी व दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि भतीजी कंवलप्रीत कौर गंभीर रूप से घायल हो गई। दूसरी कार स्कोडा में सवार फरीदाबाद निवासी 22 वर्षीय राहुल, रणजीत व मोहित सवार थे। स्कोडा कार में सवार राहुल की मौत हो गई है, जबकि रणजीत सिंह को अग्रोहा रेफर कर दिया है। मोहित का नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि गुरतेज सिंह बच्चों को सिरसा में खांसी जुकाम की दवाई दिलाने के लिए आए थे और दवा दिलाकर वापस जा रहे थे।
विज्ञापन



तेज रफ्तार में चल रही थी स्कोडा कार
प्रत्याक्षदर्शियों का कहना है कि स्कोडा चालक तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर कई पलटे खाते हुए रोड की साइडों में लगे पेड़ों से टकराते हुए भवन के बोर्ड के साथ जा टकराई। हाससे में स्कोडा कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मामले की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोगों ने उन्हें गाड़ी से बाहर निकाल एंबुलेंस के माध्यम से नागरिक अस्पताल में पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी रोड पर हो चुके है कई हादसे
बरनाला रोड के ओवरब्रिज के पास पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं। रोड की चौड़ाई कम होने के कारण व डिवाइडर न होने के चलते यहां पर वाहनों की आमने-सामने कई बार टक्कर हो चुकी है। दो माह पहले ही एक बस के नीचे इसी स्थान पर ऑटो कार घुस गई थी। इसमें दो की मौत हो गई। कई बार मोटरसाइकिल चालक भी हादसे का शिकार हो चुके है।




सूचना मिली थी कि बरनाला रोड पर दो कारों की आपस में भिडंत हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गाड़ियों को सड़क से हटाकर आवाजाही शुरू कर दिया और घटना की पूरी जांच की जा रही है।
एएसआई राजपाल सिंह, सदर थाना सिरसा

बरनाला रोड पर सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार व मौके पर पहुंची पुलिस ।

बरनाला रोड पर सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार व मौके पर पहुंची पुलिस ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed