फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Holi celebration today, water supply will be extra for 20 minutes

Sirsa News: फाग का जश्न आज, 20 मिनट अतिरिक्त होगी पानी की सप्लाई

Sun, 24 Mar 2024 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 24 Mar 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Holi celebration today, water supply will be extra for 20 minutes
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

सिरसा। फाग पर रंगों में सराबोर होने के लिए जिलावासी तैयार हैं। पर्व को लेकर जहां लोगों और सामाजिक व धार्मिक संगठनों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं, वहीं प्रशासन ने भी अपने पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। आपातकालीन सेवाएं 24 घंटे जारी रहेंगी और 112 एंबुलेंस सेवाएं भी लगातार मिलती रहेंगी। नागरिक अस्पताल में दो चिकित्सकों को ड्यूटी लगाई गई है। जनस्वास्थ्य विभाग भी सोमवार को 20 मिनट अतिरिक्त पानी की सप्लाई देगा।
रविवार को शहर में पूजन के बाद गोशाला मोहल्ला, सुभाष चौक, भगत सिंह चौक, जंडवाला मोहल्ला, गोल डिग्गी, सुरतगढि़या चौक, अग्रसेन कॉलोनी, अग्रवाल कॉलोनी, प्रेम नगर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, चत्तरगढ़पट्टी आदि क्षेत्रों में होलिका दहन किया गया। दहन से पूर्व महिलाओं ने होलिका की पूजा की और परिजनों की मंगल की कामना की। होलिका दहन होते ही रंग और गुलाल का महोत्सव शुरू हो गया। लोगों को राहत देते हुए जनस्वास्थ्य विभाग 25 मार्च को 20 मिनट पानी की अतिरिक्त सप्लाई देगा। जनस्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए सभी बूस्टिंग स्टेशनों पर कर्मचारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। 25 मार्च को दोपहर तीन बजे बाटा कॉलोनी, न्यू हाउसिंग एरिया, प्रेम नगर में ट्यूबवेल से पानी की सप्लाई दी जाएगी। शाम 5 बजे पुराना एरिया, भादरा बाजार, अग्रसेन कॉलोनी, नोहरिया बाजार आदि क्षेत्रों में पानी की सप्लाई दी जाएगी। शाम 6-7 बजे तक जीटीएम, एमआईटीसी कॉलोनी, फ्रेंड्स कॉलोनी आदि क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति की जाएगी
विज्ञापन



एंबुलेंस चालकों को उपस्थित रहने की विशेष हिदायत
सिविल सर्जन डॉ. महेंद्र भादू ने बताया कि नागरिक अस्पताल में धुलेंडी पर आपात स्थिति से निपटने के लिए आपातकालीन विभाग में दो चिकित्सक डयूटी पर तैनात रहेंगे। इसके अलावा मरीज को रेफर करने की स्थिति में एंबुलेंस चालकों को उपस्थित रहने की विशेष हिदायत दी गई है। सिविल सर्जन डॉ. महेंद्र भादू ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि रंग खेलते समय सावधानी बरतें। जहां तक हो सके सूखे और हर्बल रंगों से ही होली खेलें। केमिकलयुक्त रंगों से परहेज रखें। अगर फिर रंगों से किसी प्रकार की एलर्जी या जलन होती है, तो तुरंत चिकित्सक का परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्वचा से रंग हटाने के लिए हर्बल क्लींजर या दूध के साथ बेसन का उपयोग करें
त्वचा विशेषज्ञ डॉ. भरत भूषण सिंगला ने बताया कि होली खेलने के बाद अपनी त्वचा से रंग हटाने के लिए केमिकलयुक्त साबुन के बजाय हल्के हर्बल क्लींजर या दूध के साथ बेसन का उपयोग करें। हल्के हर्बल शैम्पू से धोने के बाद बालों में नमी और पोषक तत्वों की पूर्ति के लिए पौष्टिक हेयर मास्क या तेल लगाएं। आंखों की देखभाल के लिए खीरे के रस का इस्तेमाल करें। खीरे के रस में रुई भिगोकर अपनी आंखों पर रखें। रंगे हुए हाथों और पैरों के लिए नींबू के टुकड़े का इस्तेमाल करें। फटे होठों पर लिप बाम या नारियल का तेल लगाएं। इसके अलावा रंग खेलने से पूर्व पूरे कपड़े पहने, तेल या मॉइश्चराइजर क्रीम लगाएं।




सादी वादी में पुलिसकर्मी बाजारों और संवेदनशील जगहों पर रखेंगे नजर
फाग पर हुड़दंग रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण और जिला पुलिस डबवाली के पुलिस अधीक्षक सुमेर सिंह ने कर्मचारियों को विशेष हिदायतें दी हैं। उन्होंने राइडर और डायल 112 और महिलाओं से छेड़छाड़ रोकने के लिए दुर्गा शक्ति टीमों को विशेष निर्देश दिए हैं। पुलिसकर्मियों को निरंतर गश्त करने, चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में मुस्तैद रहने के बारे में निर्देश दिए हैं। इसके अलावा सादी वादी में भी पुलिसकर्मी बाजारों और संवेदनशील जगहों पर अपनी नजर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed